दुनिया

UK PM Rishi Sunak: अवैध प्रवासियों पर कसेगा शिकंजा, PM सुनक संसद में पेश करने जा रहे नया विधेयक

UK Illegal Migrant Law: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने देश में अवैध तरीके से घुसने वाले प्रवासियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहे हैं. जिससे अवैध तरीके से देश में आने वालों पर रोक लगाई जा सके. इसके लिए पीएम सुनक बाकायदा संसद में विधेयक पेश करने वाले हैं. इसकी जानकारी खुद पीएम ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करके दी है.

संसद में लाने जा रहे हैं नया विधेयक

अवैध प्रवासियों से जुड़े मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने विधेयक का पुरजोर समर्थन किया है, इसके साथ ही विधेयक से जुड़ी जानकारी को साझा किया. उन्होंने X पर लिखा है कि “इस सप्ताह हमने अपनी सीमाओं को सुरक्षित करने के लिए कठोर निर्णय लिए है. अप्रवासन बहुत अधिक हो गया है. इसलिए अवैध पलायन पूरी तरह से खत्म होना चाहिए. प्रवासन से ब्रिटेन को फायदा होगा, लेकिन इसके लिए हमें अपने सिस्टम के दुरुपयोग को समाप्त करना होगा और स्थायी स्तर पर पहुंचकर काम करना होगा.”

“अवैध प्रवासन को रोकने के लिए हम जरूरी कदम उठाएंगे”

पीएम सुनक ने आगे लिखा है कि ” हम उस नियम को खत्म कर रहे हैं जिसने हमारी रवांडा नीति को आज तक चलने से रोक दिया है. बीते मंगलवार को हमने एक नई संधि पर हस्ताक्षर किए हैं जो गारंटी देता है कि रवांडा सुरक्षित है. ये संधि स्पष्ट करती है कि अवैध नौकाओं को रोकने के लिए हम अडिग हैं और इसे पूरा करने के लिए जो भी करना होगा उसे करूंगा.”

यह भी पढ़ें- Iraq University Fire: यूनिवर्सिटी के छात्रावास में लगी भीषण आग, 14 लोगों की जलकर मौत, डेढ़ दर्जन अस्पताल में भर्ती

ब्रिटेन को अरबों पाउंड का नुकसान हो रहा

ऋषि सुनक ने आगे कहा कि अवैध प्रवासन के जरिए ब्रिटेन को अरबों पाउंड का नुकसान हो रहा है. इसमें निर्दोष लोगों की जानें जा रही हैं. यही वजह है कि सरकार के लिए एक बार और यह स्पष्ट करना काफी अहम हो गया है. संसद ये तय करे कि देश में किसको आना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस विधेयक से इस बात की भी पुष्टि होगी कि ब्रिटेन की संसद संप्रभु है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

4 minutes ago

दलेर मेहंदी से विवाद के बाद मंत्री सुबोध को महिलाओं ने सुनाई खरी-खोटी? जानें वायरल वीडियो का सच

इंटरनेट पर उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का एक वीडियो धड़ल्ले से शेयर…

13 minutes ago

कौन हैं 15 साल की उमा काश्वी? WPL ऑक्शन में रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख में खरीदा

WPL 2027 Auction: कर्नाटक की 15 वर्षीय उमा काश्वी को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख…

25 minutes ago

सत्येंद्र जैन मानहानि मामला: बीजेपी नेता करनैल सिंह को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की रिवीजन याचिका

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता करनैल सिंह की रिवीजन पिटीशन खारिज कर…

33 minutes ago

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

52 minutes ago