Categories: देश

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई गैंग से शूटरों का कनेक्शन, किया ये बड़ा दावा

Baba Siddique Murder: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या में गिरफ्तार किए गए दो संदिग्धों ने दावा किया है कि वे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े हैं. हालांकि, पुलिस ने सूत्रों के इस दावे की अभी तक पुष्टि नहीं की है. सूत्रों ने बताया कि मुंबई पुलिस भी गैंग की संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अजित पवार गुट के एक प्रमुख मुस्लिम चेहरे बाबा सिद्दीकी (66) की शनिवार रात बांद्रा में उनके बेटे के दफ्तर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई. बाबा सिद्दीकी बांद्रा पश्चिम से तीन बार विधायक रह चुके हैं. वह फरवरी में कांग्रेस से राकांपा (एनसीपी) में शामिल हुए थे.

बाबा सिद्दीकी का सलमान खान से था करीबी रिश्ता

बाबा सिद्दीकी का बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से करीबी रिश्ता था. लॉरेंस बिश्नोई गैंग और उसके साथियों से बार-बार सलमान खान को धमकियां मिलती रही हैं. 14 अप्रैल को दो शूटरों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर पांच राउंड फायरिंग की थी. मुंबई पुलिस ने चार्जशीट में कहा था कि जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के शूटरों से संबंध थे.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फायरिंग तीन लोगों ने की थी. हरियाणा के गुरमेल बलजीत सिंह (23) और उत्तर प्रदेश के धर्मराज कश्यप (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: Baba Siddique ने क्या Salman Khan के करीबी होने की कीमत चुकाई? हत्या के बाद सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ाई

फायरिंग से पहले रेकी

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों संदिग्धों ने पूछताछ के दौरान दावा किया है कि वे लगभग एक महीने से बांद्रा पूर्व में फायरिंग स्थल की रेकी कर रहे थे. तीनों आरोपी एक ऑटो रिक्शा में वहां पहुंचे थे और फायरिंग करने से पहले कुछ देर तक इंतजार किया था.

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस मामले की दो एंगल से जांच कर रही है. एक बिश्नोई गैंग से जुड़ा है और दूसरा झुग्गी पुनर्वास मामले से संबंधित है. आगे की जानकारी और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.

सूत्रों ने यह भी बताया कि बाबा सिद्दीकी ने कभी भी बिश्नोई गैंग से किसी तरह के खतरे की बात नहीं कही थी. लॉरेंस बिश्नोई पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं. वह गुजरात की जेल में बंद हैं.

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को कहा कि हत्या मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक घटना की जांच करेंगे.

यह भी पढ़ें: वारदात को अंजाम देने से पहले मौन व्रत क्यों रखता है लॉरेंस बिश्नोई?

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

2 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago