आस्था

30 साल बाद दिवाली पर शनि का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Shani Vakri on Diwali 2024 Kumbh Rashi: दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. ज्योतिर्विदों के मुताबिक, इस साल दिवाली का त्योहार 31 को मनाया जाता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक, इस साल की दिवाली बेहद खास है. दरअसल शनि महाराज इस बार की दिवाली को बहुत खास बनाने जा रहे हैं. 30 साल बाद शनि देव दिवाली पर कुंभ राशि में वक्री होंगे. शनि देव वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल में 15 नवंबर तक रहेंगे. ऐसे में दिवाली के मौके पर कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे. शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों को शनि महाराज की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी. आइए जानते हैं कि दिवाली के दिन बनने वाला दुर्लभ संयोग किन राशियों के लिए शुभ होने के साथ-साथ लाभकारी साबित होगा.

मेष राशि

शनि की उल्टी चाल मेष राशि से जुड़े जातकों के लिए अत्यंत खास है. इस राशि के जातकों को शनि महाराज की विशेष कृपा प्राप्त होगी. शनि देव की कृपा के शुभ परिणामस्वरूप आमदनी में वृद्धि और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. व्यापार करने वालों की आर्थिक स्थिति पहले से और अच्छी होगी. व्यापार में जबरदस्त मुनाफा प्राप्त होगा.

वृषभ राशि

शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के लिए शुभ और लाभकारी माना जा रहा है. शनि देव की चाल बदलने से इस राशि के जातक को व्यापार से जुड़े कार्यों में खास लाभ होगा. बिजनेस से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है. नौकरी में लाभ के कई योग बनेंगे. जीवन में खुशियों का संचार होगा. घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी. कानूनी विवादों से छुटकारा मिलेगा.

यह भी पढ़ें: दिवाली कब है 31 अक्टूबर या 1 नवंबर को, शुभ तिथि को लेकर आज ही दूर कर लें कंफ्यूजन

मकर राशि

दिवाली पर शनि का मार्गी होना मकर राशि से जुड़े लोगों के लिए किस्मत संवारने वाला साबित होगा. शनि देव की कृपा से 15 दिन वरदान के समान साबित होगा. शनि-मार्गी की अवधि में रुका हुआ काम पूरा होगा. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर कार्यों की सराहना की जाएगी. बॉस का पूर्ण सहयोग मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है. वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा.

कुंभ राशि

इस राशि के लिए शनि की वक्रई चाल शुभ साबित होगी. इस दौरान व्यापार करने वालों को खूब लाभ प्राप्त होगा. कुंभ राशि के जातक कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं. आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. समाज में प्रभाव बढ़ेगा. नौकरी में अधिकारियों का साथ मिलेगा. परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा. धन लाभ के नए स्रोत बनेंगे. रोजगार में उन्नति होगी. पिता से आर्थिक लाभ हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 13 अक्टूबर से इन 4 राशियों की बल्ले-बल्ले, शुक्र का गोचर संवार देगा जीवन; होगा अकूत धन-लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

15 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

32 minutes ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

45 minutes ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

57 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

1 hour ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

1 hour ago