देश

Badaun News : पोस्टमार्टम के दौरान महिला की आंखें निकालने वाले चिकित्सकों पर FIR दर्ज, DM की जांच में हुई पुष्टि

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पर कथित रूप से दहेज हत्या का शिकार हुई एक नवविवाहित महिला का पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों पर उसकी आंख निकाल लेने का आरोप लगा है. जिलाधिकारी की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस मामले में परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों पर मृतका की आंखे निकाल लेने और लापरवाही का आरोप लगाया था.

मामला बदायूं के अलापुर थाना इलाके के गांव कुतरई से सामने आया है. यहां रहने वाले गंगा चरण की बेटी पूजा (20) की शादी मुजरिया थाना इलाके के गांव रसूला में हुई थी. खबरों के मुताबिक, रविवार को उसकी कथित रूप से दहेज के लिए हत्या कर दी गई. नवविवाहिता पूजा का शव फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला था. इसके बाद मायके वालों ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था. तो वहीं सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. तो वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद महिला के शव को काले बैग में रखकर परिजनों को सौंपा गया था. परिजनों का कहना है कि, सोमवार शाम को जब बैग खोलकर शव देखा गया तो मृतका की दोनों आंखे गायब थीं. इस पर परिजनों को आक्रोश आ गया और उन्होंने पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों पर आंखे निकालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. इस पर मामला जिलाधिकारी मनोज कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने फिर से महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया तो आंखें गायब होने की पुष्टि हुई. इसके बाद जिलाधिकारी ने आरोपी चिकित्सकों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है.

ये भी पढ़ें- UP Weather Today: यूपी में पछुआ हवा ने बढ़ाई ठिठुरन, लखनऊ से लेकर नोएडा तक गिरा तापमान, जानें अपने शहर का हाल

टीम कर रही है मामले की जांच

पूरे प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को जानकारी दी कि मृतक महिला के भाई राजकुमार की तहरीर पर चिकित्सकों की टीम पर सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस थाना में इनसे पूछताछ की गई. इसी के साथ ही इस मामले की जांच के लिए एडीएम (प्रशासन) वी.के. सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) आलोक मिश्रा और सीएमओ डॉक्टर प्रदीप वार्ष्णेय की एक संयुक्त टीम गठित की गई है, जो 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी.

शर्मनाक घटना है

इस मामले पर जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘यह एक बहुत शर्मनाक और निंदनीय घटना है. जांच रिपोर्ट के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्हें किसी भी परिस्थिति में छोड़ा नहीं जाएगा.’’ वहीं पुलिस ने जानकारी दी कि, दोबारा पोस्टमार्टम होने और प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है. मामले की जांच की जा रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

30 seconds ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

23 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

27 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

42 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

53 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

53 minutes ago