मनोरंजन

‘एनिमल’ के सेट पर भाई सनी देओल की मौत के बारे में सोचकर रो पड़े बॉबी, जानें क्या था शॉट

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में एक्टर रणबीर कपूर ने रणविजय सिंह का किरदार निभाया है. उनके पिता यानी बलबीर सिंह का किरदार एक्टर अनिल कपूर निभा रहे हैं. इस फिल्म में मुख्य कलाकारों के साथ-साथ वीलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता बॉबी देओल को खास सराहना मिल रही है. फिल्म में उनके निभाए किरदार का नाम अबरार हक है. हाल ही में एक इंटरव्यू में बॉबी ने शूटिंग का एक्सपीरियंस शेयर किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘एनिमल’ के एक बेहद अहम सीन में अपने भाई सनी देओल को खोने की कल्पना की थी.

एनिमल की इस सीन को सोच कर रो पड़े बॉबी

‘एनिमल’ के एक सीन में रणविजय (रणबीर) अबरार (बॉबी) के भाई असरार हक को मार देता है. ये वो सीन है जब अबरार को इस बात की जानकारी होती है. फिल्म में अभिनेता बब्लू पृथ्वीराज, बॉबी देओल के भाई की भूमिका निभा रहे हैं. सीन के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा कि जब मैं फिल्म में सीन शूट कर रहा था तो सीन एक भाई को खोने का था. एक भाई ने अपने दूसरे भाई को खो दिया है.

ये भी पढ़ें- फिर खुली दिशा सालियान डेथ केस की फाइल, SIT नए सिरे से करेगी जांच, BJP नेताओं ने की थी मांग

ऐसे सीन को शूट करते समय एक अभिनेता के तौर पर हम अपने वास्तविक जीवन की घटनाओं को याद करना चाहते हैं और उन भावनाओं को सामने लाना चाहते हैं. हम उन्हीं भावनाओं को पर्दे पर उतारना चाहते हैं. मेरा भाई मेरे लिए सब कुछ है. जब मैं उस सीन की शूटिंग कर रहा था तो मैं यह एहसास दिलाना चाहता था कि मैंने अपने भाई को खो दिया है. उस समय, भावना इतनी बढ़ गई थी कि ऐसा लगा जैसे सही में कुछ हुआ हो.

फिल्म ने अब तक 750 करोड़ की कमाई की

यही कारण है कि इस सीन ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. हमने उस सीन को एक टेक में शूट किया. उस शूट के बाद डायरेक्टर संदीप मेरे पास आए और बोले, ये एक अवॉर्ड विनिंग शॉट है. जब निर्देशक खुद आपके पास आता है और ऐसा कुछ कहता है, तो इसका बहुत मतलब होता है. बॉबी ने कहा फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 750 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह ‘पठान’ और ‘जवां’ के बाद सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

30 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

2 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

2 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

3 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

3 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

4 hours ago