देश

Ayodhya Ram Mandir: “राम मंदिर जाने के योग्य नहीं हैं हम…”, प्राण-प्रतिष्ठा से पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आया बड़ा बयान, सरकार के समक्ष रखी ये मांग

Ayodhya Ram Mandir: जहां एक ओर अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार होने जा रहा है तो वहीं रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भी तैयारी तेज कर दी गई है. 22 जनवरी को मंदिर के गर्भ गृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाना है. इस मौके पर प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे तो वहीं देश भर के जाने-माने संत-महंतों को भी आमंत्रित किया जा रहा है. इसी बीच ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर दर्शन से इंकार कर दिया है और घोषणा की है कि जब तक गौ माता की हत्या पर कठोरता से प्रतिबंध नहीं लगेगा और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा नहीं दिया जाएगा तब तक वह अयोध्या के राम मंदिर में दर्शन के लिए नहीं जाएंगे. इसके बाद से इस मामले को लेकर चर्चा ने जोर पकड़ ली है और वाराणसी, इलाहाबाद, चित्रकूट सहित देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है.

मीडिया से बात करते हुए ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गौ रक्षा के लिए बयान देते हुए कहा है कि ” वर्तमान समय में अमृत महोत्सव का जिक्र किया जा रहा है, लेकिन हमारे लिए सदा से ही पूजनीय गौ माता की हत्या और अपमान हृदय को झकझोर देने वाला है. इसलिए गौ माता की हत्या पर प्रतिबंध और उन्हें राष्ट्रीय माता का दर्जा देने के लिए हम राष्ट्र माता प्रतिष्ठा आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, इस विषय पर हमारी चारों पीठों के शंकराचार्य से भी बातचीत हुई है और उन्होंने इस पर सहमति जताते हुए अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है.

ये भी पढ़ें- Varanasi: काशी विश्‍वनाथ धाम में भक्तों ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 साल में दर्शन के लिए पहुंचे 12 करोड़ से अधिक श्रद्धालु

काम दर्शन को लेकर हमारे पास योग्यता है या नहीं

इसी के साथ ही ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जब ये पूछा गया कि 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर बोले कि, अयोध्या धार्मिक स्थल मेरे लिए ससुराल नहीं जो आमंत्रण आने पर ही हम वहां पहुंचेंगे. सवाल यह है कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के समक्ष जाने के लिए हमारे पास योग्यता है या नहीं. क्या हम उनसे कहने के लायक हैं कि उनके आदर्शों पर आज हम चल रहे हैं.

हम क्या देंगे जवाब

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आगे कहा कि, अयोध्या पहुंचने पर अगर भगवान श्री राम हमसे सवाल पूछते हैं कि जिस गौ माता के लिए हमने अवतार लिया उनकी आज क्या दशा है तो हम क्या जवाब देंगे. क्या सनातन धर्म के सबसे बड़े पद पर रहते हुए भी हम उनको सुरक्षित रखने और सम्मान देने में कामयाब रहे हैं. इसी के साथ वह बोले कि, “निश्चित तौर पर जब तक गौ माता को पूरी तरह सुरक्षा और उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिल जाता तब तक राम मंदिर जाने की हमारी योग्यता नहीं है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

गुरुग्राम में अमित शाह की रैली से पहले लेजर वैली ग्राउंड पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष-मंत्री; सुरक्षा-यातायात व्यवस्था की समीक्षा की

गुरुग्राम के महाराणा प्रताप स्वर्ण जयंती उद्यान लेजर वैली में 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे…

6 minutes ago

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को ‘सेवा ज्योति यात्रा’, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

गुरुग्राम में 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' आयोजित होगी, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह…

15 minutes ago

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

20 minutes ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

34 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

38 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

1 hour ago