देश

Kailash Vijayvargiya: “लड़कियां पहनती हैं गंदे कपड़े, मन करता है…” BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय ने महिलाओं को लेकर फिर दिया विवादित बयान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो वायरल (Video Viral) हो रहा है. जिसमें कैलाश विजयवर्गीय बोल रहे हैं कि “कुछ महिलाएं ऐसे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि मन करता है उनको कार से उतरकर थप्पड़ मार दें. उन्होंने आगे कहा कि वो पूरी शूर्पणखा लगती हैं.”

वायरल हो रहे वीडियो (Video Viral) में बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) कह रहे है कि “मैं कभी-कभी देखता हूं, पढ़े-लिखे नौजवानों, बच्चों को झूमते हुए देखता हूं तो सच में ऐसी इच्छा होती है कि पांच-सात ऐसी दूं कि उनका नशा उतर जाए.

वीडियो में वो (Kailash Vijayvargiya) आगे कह रहे है कि “सच कह रहा हूं, भगवान की कसम. हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा. लड़कियां भी इतने गंदे कपड़े पहनकर निकलती हैं कि… अपन महिलाओं को देवी बोलते हैं. उनमें देवी का स्वरूप ही नहीं दिखता. बिल्कुल शूर्पनखा लगती है.”

बीजेपी (BJP) नेता कैलाश विजयवर्गीय वीडियो में आग कहते दिख रहे हैं कि “सच में अच्छा सुंदर भगवान ने शरीर दिया है. जरा अच्छा कपड़ा पहनो यार. बच्चों में आप संस्कार डालिए. मैं बहुत चिंतित हूं.”

ये भी पढ़ें: UP के विधायक पर लगा रेप का आरोप, पीड़िता ब्यूटीशियन बोली- फीस के बदले चुकानी पड़ी कीमत, कथित ऑडियो-वीडियो वायरल

बीते बुधवार को बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय महावीर जयंती पर आयोजित एक सामाजिक संस्था के कार्यक्रम में पहुंचे थे. जहां मंच से भाषण देते हुए यह बाते कही.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Video Viral)  में कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में रात के समय युवाओं के नशे में झूमने को लेकर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा, मैं दादा-दादी, मां-बाप सबसे कहता हूं कि शिक्षा जरूरी नहीं है, संस्कार जरूरी हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago