Categories: देश

Bahraich Violence: घरों पर लाल निशान के Viral Video का सच क्या है? अधिकारियों ने क्या बताया

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में हुई हिंसा के बाद अवैध अतिक्रमणों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. स्थलों पर लाल क्रॉस के निशान के Video Viral हो रहे हैं. लेकिन अधिकारियों का कहना है कि निशान बहुत पुराने हैं और समय-समय पर जहां आवश्यकता होती है, वहां निशान लगाए जाते हैं.

जानकारों की मानें तो कुछ दिन पहले भी महसी के विभिन्न कस्बों में चौक चौराहों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया था. महराजगंज कस्बे में कुछ जगहों पर अतिक्रमण का चिन्हांकन कर निशान लगाए जा चुके हैं. प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान बवाल के बाद एक बार फिर कस्बे में अभियान चलने के आसार दिखाई देने लगे हैं.

आरोपियों के घर गिराने पर अधिकारियों ने नहीं दिया कोई बयान

बहराइच लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि यह निशान बहुत पुराने है. समय-समय पर अतिक्रमण ड्राइव चलता है, उसी के तहत निशान लगाया है. यह निशान महराजगंज के अलावा अन्य जगह भी लगाए गए हैं. जो निशान के वीडियो वायरल हो रहे हैं. यह काफी पुराने हैं. समय-समय पर यह कार्रवाई होती रहती है. घटनास्थल से अतिक्रमण हटाने को लेकर उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं. जो भी काम होगा गाइडलाइन के हिसाब से ही होगा.

एसडीएम ने निशानों को बताया पुराना

महसी के एसडीएम एके सिंह ने बताया कि यह निशान बहुत पुराने हैं. पब्लिक की शिकायत पर अतिक्रमण हटा था, तब यह निशान लगे थे. लोग रास्ते में अतिक्रमण बढ़ा लेते हैं. यह निशान पिछले वर्ष के हैं. आरोपियों के घर गिराने की बात पर उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई जानकारी नहीं है.

वहीं कुछ ग्रामीणों का ये भी कहना है कि महराजगंज कस्बे में दुकानदारों ने टीन शेड लगाकर अतिक्रमण कर लिया है, जिससे रास्ता संकरा हो गया है.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही बहराइच में मूर्ति विसर्जन के दौरान गोली मारकर युवक राम गोपाल की हत्या की गई थी. उसके बाद से जिले में जगह-जगह हिंसा भड़क गई थी. हालात इस कदर बेकाबू हुए थे कि स्वयं एडीजी कानून व्यवस्था व एसटीएफ चीफ अमिताभ यश एवं सचिव गृह को बहराइच को आकर मोर्चा संभालना पड़ा था. घटना में शामिल आरोपियों के खिलाफ सीएम योगी ने पीड़ित परिवार को सख्त कार्रवाई का आश्वासन  दिया था.

दो आरोपियों का हुआ एनकाउंटर

मामलें में नई जानकारी है कि इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई, जिसमें दोनों आरोपी घायल हो गए हैं. उनके पैरों में गोली लगी है. यूपी के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने बताया कि एनकाउंटर के बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये सभी हिंसा के आरोपी थे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago