Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

bahraich

बहराइच के झिंगहाघाट में सरयू नदी में डूबे बच्चे की तलाश में मदद कर रहे 45 वर्षीय सबलू की इलाज के दौरान मौत हो गई है. खोजबीन के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी.

बहराइच जिले के मंझरा गांव में गन्ने के खेत से निकले तेंदुए ने घर के पास खड़े 7 वर्षीय रोहित पर हमला कर उसकी जान ले ली. इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे गांव में खौफ का माहौल है.

UP News: उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित कतर्नियाघाट में एक विशालकाय मॉनिटर लिजर्ड देखी गई. मानसून के दौरान बिलों से बाहर निकलकर शिकार की तलाश में घूम रही इस दुर्लभ छिपकली की तस्वीर वन विभाग के अधिकारी ने कैमरे में कैद की है.

बहराइच के सीतापुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार DCM ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंद दिया. हादसे में बाराबंकी के शत्रोहन की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हैं. तीनों दोस्त मरी माता मंदिर में एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

Bahraich Katarniaghat News: केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कतर्नियाघाट के घड़ियाल प्रजनन केंद्र का निरीक्षण किया. प्राकृतिक सुंदरता और संरक्षण कार्यों की सराहना की, कई घड़ियालों को गेरुआ नदी में छोड़ा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में महाराजा सुहेलदेव स्मारक का उद्घाटन कर कांग्रेस-सपा पर मुस्लिम वोटबैंक की राजनीति का आरोप लगाया. कार्यक्रम में 1243 करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गईं और सालार मसूद के महिमामंडन पर रोक की बात कही गई.

Raja Suheldev CM Yogi: सीएम योगी ने कहा, "भारत भूमि पर विदेशी आक्रांताओं के नाम पर कोई मेला नहीं लगने दिया जाएगा, बहराइच का मुख्य आयोजन महाराजा सुहेलदेव, बालार्क ऋषि और माँ पाटेश्वरी देवी के नाम पर होगा."

Bahraich Bulldozer Action: उत्तर प्रदेश के बहराइच में प्रस्तावित बहराइच बुल्डोजर की कार्रवाई के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्टजल्द सुनवाई कर सकता है. याचिका दायर कर इसे रोकने की मांग की गई है.

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले कुछ इलाकों के घरों में क्रॉस के लाल निशान पाए गए हैं. बीते दिनों यहां प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान हुई हिंसा के बाद क्षेत्र में अतिक्रमण अभियान चलाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है.

Video: उत्तर प्रदेश के बहराइच स्थित महाराजगंज में दुर्गा पूजा के जुलूस में भड़की हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें से 2 लोगों को मुठभेड़ के दौरान पैरों में गोली लगी है. उनका इलाज चल रहा है.