देश

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा मामले में गिरफ्तार कार चालक सहित अन्य की जमानत याचिका खारिज, कोर्ट ने दिया ये तर्क

ओल्ड राजेंद्र नगर कोचिंग सेंटर हादसा मामले में गिरफ्तार एसयूवी कार चालक, मनोज कथूरिया सहित अन्य की ओर से दायर जमानत याचिका को तीस हजारी कोर्ट ने खारिज कर दिया है. तीस हजारी कोर्ट के न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार ने सभी की जमानत याचिका पर फैसला देते हुए कहा कि सभी की जमानत याचिका को खारिज किया जाता है. क्योंकि जांच अभी चल रही है. अगर अभी जमानत दी गई तो सबूतों के साथ छेड़छाड़ हो सकती है. आरोपी मनुज कथूरिया की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है. कोर्ट 7 अगस्त को अगली सुनवाई करेगा.

आरोपी मनोज कथूरिया और कोचिंग के सह मालिको तेजिंदर सिंह, परविंदर सिंह, हरविंदर सिंह और सरबजीत सिंह ने जमानत की कोर्ट से गुहार लगाई थी. कथूरिया शनिवार को अपनी स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल से उस सड़क से गुजरे थे, जहां बारिश का पानी भरा था. वाहन गुजरने के बाद पानी के दबाव से तीन मंजिला इमारत के गेट टूट गए थे और बेसमेंट में पानी भर गया था.

आरोपी के वकील ने क्या कहा?

कथूरिया के वकील मल्होत्रा ने उनकी जमानत का अनुरोध करते हुए अदालत से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि क्या होने वाला है. आरोपी इस घटना को अंजाम देने का इरादा नहीं रखता था. उन्होंने कहा था की घटना के समय गाड़ी की स्पीड 15 किलोमीटर प्रति घंटा की थी. जल-जमाव वाले क्षेत्र में गाड़ी चलाना कठिन काम होता है. जल जमाव को रोकने के लिए नगर निगम है. उन्होंने कहा था कि जलजमाव रोकने के लिए न तो नगर निगम ने कोई काम किया और न ही दिल्ली जल बोर्ड ने. इस मामले में ट्रैफिक इंस्पेक्टर, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार नही किया गया है. रोड पर भी कोई नहीं था. पानी ढाई फीट ऊपर से आ रहा था.

कोचिंग के चार सह-मालिकों की ओर से पेश वकील अमित चड्डा ने कहा कि कोचिंग में लाइब्रेरी चलाना कोर्ट की लाइब्रेरी से अलग होता है, जहां किताबें नियत जगह पर रखी होती हैं. कोचिंग के लाइब्रेरी का इस्तेमाल क्लासेज के बीच में होता है, इसका दूसरे काम के लिए दुरुपयोग नहीं होता है. उन्होंने कहा कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 102 के तहत सूचना और मंशा दो मुख्य हिस्से हैं. दूसरी धारा 106 में लापरवाही से मौत का है. धारा 102 और 106 विरोधाभासी हैं. ऐसे में दोनों धाराएं कोचिंग मालिकों पर नहीं लगाई जा सकती है.

यह भी पढ़ें- Delhi Coaching Centre Deaths: दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके में छात्रों को पुलिस ने प्रदर्शन से रोका, हटाए गए बैनर-पोस्टर

वहीं दिल्ली पुलिस की ओर से पेश स्पेशल पीपी अतुल श्रीवास्तव ने जमानत याचिका का विरोध करते हुए कहा, कथूरिया लापरवाही में योगदान के दोषी नहीं हैं. लेकिन उन्होंने घटना को और गंभीर बना दिया था. उन्होंने अदालत को कथूरिया के सोशल मीडिया अकाउंट से लिए गए कुछ वीडियो दिखाए, जिसमें उन्हें वहीं एसयूवी चलाते हुए दिखाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

4 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

4 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

5 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

6 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

6 hours ago