देश

Ballia News: बलिया पुलिस की गुंडागर्दी आई सामने, RTI एक्टिविस्ट को जमकर पीटा, पत्नी और बेटे ने लगाई मदद की गुहार

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है. जहां भ्रष्टाचार और गरीबों के पक्ष में आवाज उठाने वाले आरटीआई एक्टिविस्ट सिंहासन सिंह चौहान अपनी शिकायत लेकर भीमपुरा खाने पहुंचे थे. शिकायत दर्ज करने से मना करने के बाद पुलिस ने उनके साथ पहले अभद्रता की और उसके बाद पिटाई शुरू कर दी. सिंहासन सिंह की पिटाई के बाद भी थाने में उन्हें बिठाकर रखा गया.

आरटीआई एक्टिविस्ट की पुलिस ने की पिटाई

आरटीआई एक्टिविस्ट की थाने में पिटाई से परिवार के लोग भी सहमे हुए हैं. सिंहासन सिंह को पुलिस ने थाने में जबरन बैठा रखा है, सिंहासन सिंह की पत्नी, बेटे और भाई ने अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है. बता दें कि सिंहासन सिंह एक आरटीआई एक्टिविस्ट हैं.

यह भी पढ़ें- यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने कसी कमर, सर्वदलीय बैठक कल

दर्जनों घोटाले का कर चुके हैं खुलासा

सिंहासन सिंह लगातार भ्रष्टाचार, अपराध और गरीबों के साथ होने वाले अन्याय को लेकर मुखर रहते हैं. सिंहासन सिंह चौहान बेहद ईमानदार और साहसी समाजसेवी हैं. आरटीआई एक्टिविस्ट के तौर पर उन्होंने जिले में हुए सरकारी कार्यों में दर्जनों घोटाले का खुलासा कर चुके हैं.

तहरीर देने पहुंचे थे सिंहासन सिंह

आजाद अधिकार सेना के जिला उपाध्यक्ष और आरटीआई एक्टिविस्ट सिंहासन चौहान एक मामले में थाने में तहरीर देने पहुंचे थे. जहां उनकी तहरीर लेने से थाना प्रभारी ने मना कर दिया. इसके बाद सिंहासन सिंह अपनी पत्नी के साथ वहीं धरने पर बैठ गए. इस बात से भड़के थानाध्यक्ष ने उनकी पिटाई कर दी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

4 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

9 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

10 hours ago