देश

MP News: छिंदवाड़ा में मां-पत्नी सहित 8 लोगों की हत्या करने के बाद आरोपी ने भी लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम, CM ने दिए जांच के आदेश

MP News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में एक व्यक्ति ने अपने परिवार के 8 सदस्यों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी और बाद में खुद आत्महत्या कर ली. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है.

ये हत्याएं मंगलवार (28 मई) देर रात छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से 145 किलोमीटर दूर माहुलझिर थाने के तहत आने वाले बोदल कछार नाम के आदिवासी गांव में हुई. पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक बीमारियों से पीड़ित था.

क्या हुआ था

रात 2.30 बजे जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी दिनेश गोंड उर्फ ​​भूरा ने इन हत्याओं को अंजाम दिया. उसने अपनी मां सियाबाई (55 वर्ष), पत्नी वर्षा (23 वर्ष), भाई श्रवण कुमार (35 वर्ष) और श्रवण की पत्नी बरतोबाई (30 वर्ष) पर हमला किया. इसके बाद उसने अपनी 16 वर्षीय बहन पार्वती, पांच वर्षीय भतीजे कृष्णा और भतीजियों सेवंती (4 वर्ष) और दीपा (1 वर्ष) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.

सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. उसने 10 वर्षीय पड़ोसी पर भी हमला किया, जिसे उसकी दादी ने बचाया. पीड़ितों की चीखें सुनकर पड़ोसी घर में घुसे. उन्हें देखकर दिनेश मौके से भाग गया. बाद में उसका शव घर से करीब 100 मीटर दूर एक पेड़ से लटका मिला.

हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोगों के मुताबिक, शादी के बाद से ही दिनेश की हालत खराब हो गई थी.


ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: “वोट से दिया जाएगा ज्ञानवापी का जवाब…” मतदान से पहले मुख्य इमाम ने दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी को घेरा


सबसे पहले पत्नी को मारा

बताया जा रहा है कि युवक की शादी बीते 21 मई को ही हुई थी. इस घटना में सबसे पहले उसने अपनी पत्नी को मारा. इसके बाद 55 साल की मां-पिता और 35 साल के भाई को मौत के घाट उतारा. फिर 30 साल की भाभी, 16 साल की बहन, दो मासूम भतीजियों को कुल्हाड़ी से काट डाला है. पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी बरामद कर ली है और हत्या के कारणों का पता लगा रही है.

जबलपुर जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IG) अनिल सिंह कुशवाह ने कहा, ‘आरोपी मानसिक रूप से बीमार था और उसका इलाज चल रहा था. उसने अपनी पत्नी, भाई, भाभी और अपने परिवार के अन्य सदस्यों की हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली. वह सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित था.’

उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों से परामर्श के बाद हमें पता चला कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति लोगों पर हमला कर सकता है, बाद में उसे एहसास हुआ कि उसने गलती की और उसने आत्महत्या कर ली. इसलिए प्रथमदृष्टया ऐसा लगता है कि इस मामले में भी ऐसा ही हुआ होगा, उसे अपनी गलती का एहसास हुआ होगा और उसने आत्महत्या कर ली होगी। हम मामले की जांच कर रहे हैं.’

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दुख जताया है और कहा है कि ऐसी घटना सभी को झकझोर देती है. दुख की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवार के साथ हूं. इस घटना की जांच कराएंगे. मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जाने के लिए कहा है. वहां जाकर वह परिवार के अन्य लोगों से मुलाकात करेंगी. प्रारंभिक जांच में नवयुवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है. मुझे इस बात का बहुत दुख है. शोक की इस घड़ी में सरकार मदद करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

2 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

2 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

2 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

2 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

2 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

2 hours ago