देश

Jaishankar In Dhaka: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने विदेश मंत्री जयशंकर से की मुलाकात, आपसी हितों के मुद्दों पर हुई चर्चा

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां बृहस्पतिवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े मुद्दों पर बातचीत की तथा विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया. जयशंकर ‘हिंद महासागर सम्मेलन’ के छठे संस्करण में भाग लेने के लिए बांग्लादेश पहुंचे. सम्मेलन के दौरान क्षेत्रीय सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा. उन्होंने हसीना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं.

पीएम की शुभकामनाएं उन्हें प्रषित कीं

जयशंकर ने ट्वीट किया,‘‘ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की शुभकामनाएं उन्हें प्रषित कीं. हमारे नेताओं का मार्गदर्शन तथा दृष्टिकोण भारत-बांग्लदेश की मैत्री को मजबूत बना रहा है.’’ प्रधानमंत्री हसीना के प्रेस सचिव एहसानुल करीम ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की और बातचीत के दौरान उन दोनों ने ‘‘विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के स्तर पर संतोष व्यक्त किया.’’

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था

करीम ने कहा कि विदेश मंत्री ने कोविड से उबरने के बाद की दुनिया तथा यूक्रेन युद्ध की पृष्ठभूमि में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था के बारे में भी प्रधानमंत्री से चर्चा की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई की भारत विकासशील देशों तथा सबसे कम विकासित देश (एलडीसी) के लोगों के हितों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा. इंडिया फाउंडेशन ने बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय के सहयोग से सम्मेलन के छठे संस्करण का आयोजन किया है, जिसकी थीम ‘‘शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए साझेदारी’’ है.

बांग्लादेश का विदेश कार्यालय

इससे पहले बांग्लादेश के विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम ने जयशंकर के आगमन पर उनका स्वागत किया. विदेश मंत्री जयशंकर ने बांग्लादेश की राजधानी पहुंचने के बाद ट्वीट किया, ‘‘ढाका पहुंच गया. गर्मजोशी से स्वागत के लिए बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री मोहम्मद शहरयार आलम का आभार. हिंद महासागर सम्मेलन में दुनिया भर के सहयोगियों और दोस्तों से मिलने के लिए उत्सुक हूं.’’ बारह मई से शुरू होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना करेंगी जबकि जयशंकर उद्घाटन समारोह में मुख्य संबोधन देंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

46 minutes ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

58 minutes ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

1 hour ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago

भारत बनेगा दुनिया की नई टेक्सटाइल कैपिटल, 2,360 करोड़ का मिलेगा ऑर्डर, सीटीआई ने प्रधानमंत्री मोदी को कहा ‘धन्यवाद’

भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…

2 hours ago