देश

Bangladesh: 1971 में पाकिस्तान के आत्मसमर्पण को दर्शाती प्रतिमा भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ी, शशि थरूर ने कही ये बात

Bangladesh: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से ही हिंदुओं को लगातार निशाना बनाया जा रहा है और मंदिर तक तोड़े जा रहे हैं. इसी बीच ताजा खबर सामने आ रही है कि उपद्रवियों ने उस प्रतिमा को भी तोड़ दिया है जो 1971 के युद्ध के बाद पाकिस्तान के आत्मसमर्पण के क्षण का प्रतीक थी. इस टूटी प्रतिमा को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बांग्लादेश में जारी हिंसा की आलोचना की है.

मालूम हो कि इस प्रतिमा में पाकिस्तानी सेना के मेजर-जनरल अमीर अब्दुल्ला खान नियाजी को भारतीय सेना और बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी के समक्ष ‘समर्पण पत्र’ पर हस्ताक्षर करते हुए दर्शाया गया था. मेजर जनरल नियाजी ने अपने 93000 सैनिकों के साथ भारत की पूर्वी कमान के तत्कालीन दनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के सामने समर्पण किया था. बता दें कि 1971 के युद्ध में बांग्लादेश को आजादी मिलने के साथ ही पाकिस्तान को भी बड़ा झटका लगा था.

शशि थरूर ने की ये अपील

तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस नेता ने नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से इस मामले में अपील करते हुए कहा है कि तत्काल कदम उठाएं. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा है कि “कुछ प्रदर्शनकारियों का एजेंडा बिलकुल स्पष्ट है. यह आवश्यक है कि मोहम्मद यूनुस और उनकी अंतरिम सरकार सभी बांग्लादेशियों के हित में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए तत्काल कदम उठाए. इस कठिन समय में भारत बांग्लादेश के साथ खड़ा है, लेकिन हिंसा को कभी माफ नहीं किया जा सकता है.”

ये भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान कर रहे हैं श्रद्धालु; अब तक इतने अरब किए समर्पित

पूर्व प्रधानमंत्री को छोड़ना पड़ा देश

बता दें कि बांग्लादेश में छात्रों के प्रदर्शन के बाद यहां के हालत इस तरह से बिगड़े कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है और वह इस वक्त भारत में हैं. मालूम हो कि उनके साथ ही कई शीर्ष अधिकारियों ने भी इस्तीफा दे दिया है और इसी के बाद से हिंसा और भी बढ़ती जा रही है. यहां पर लगातार अल्पसंख्यक यानी हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है. अभी तक 450 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदर्शनकारियों ने शेख हसीना पर हत्या, भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग के साथ ही देश छोड़कर भागने तक का आरोप लगाया है.
-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

4 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

5 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

5 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

6 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

6 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

6 hours ago