Home Remedies For Skin Tighten
Home Remedies For Skin Tighten: हर कोई जवान और खूबसूरत दिखना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र के असर से बचना आसान नहीं है. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, उम्र बढ़ने के कारण झुर्रियां और चेहरे की त्वचा का ढीला होने लगता हैं. ये लक्षण 30 साल की उम्र के बाद ही दिखाई दे सकते हैं, जो चिंता का कारण हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय तक जवान दिखना चाहते हैं. इस आर्टिकल में हम चेहरे की त्वचा में कसाव की समस्या का समाधान बताने जा रहें हैं. आइए हम आपको बताते हैं त्वचा में टाइटनेस लाने के घरेलू उपायों के बारे…
केले में पोटैशियम, विटामिन और नैचुरल तेल भरपूर मात्रा में होता है, जो झुर्रियों को आने से रोकता है. इसे यूज करने के लिए आप एक चौथाई पके केले को मैश करके मुलायम पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को लगाने से पहले आप अपने चेहरे को अच्छे से धो लें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक लगा रहने दें. फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें. फेस को रब करके बिल्कुल ना पोंछे.
खीरा इलास्टिन और हायल्यूरोनिक एसिड को बनाए रखने में मदद करता है. इसका प्रयोग करने के लिए आप एक खीरे को छीलकर ब्लेंडर में उसका रस निकाल लें. फिर एक साफ रूई की मदद से इस रस को प्रभावित त्वचा पर लगाएं, फिर 15-20 बाद धो लें.
यह भी पढ़ें : Chandipura Virus: चांदीपुरा वायरस क्या है, जिससे चली गई कई बच्चों की जान, क्या हैं इसके लक्षण
शहद त्वचा को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करता है. यह त्वचा की लोच में सुधार करता है और झुर्रियों को दूर करता है. इसका प्रयोग करने के लिए आप एक बाउल में पानी उसमें आवश्यकतानुसार शहद मिला लें, फिर इसे झुर्रियों वाली जगह पर लगाएं. फिर इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें.
Chakki Chalanasana yoga benefits digestion health: रोज पांच मिनट चक्की चालनासन करने से पाचन मजबूत…
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन 16 से 18 नवंबर तक भारत दौरे पर आ रहे…
Ramayana ने दूसरे रविवार को भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 71.24 करोड़…
अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय गौरव दिवस पर जनजातीय मरीजों व परिचारक…
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने जनजातीय लाभार्थियों को…
अमेरिका में FAA आउटेज के कारण उड़ानें ठप होने के बीच सोशल मीडिया पर दावा…