देश

बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में छह की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार देर रात बिशुनपुर कस्बे के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में एक ही परिवार के तीन लोग शामिल है.

कैसे हुई टक्कर?

मिली जानकारी के अनुसार हादसा तब हुआ जब तेज रफ्तार ट्रक और बिना नंबर की अर्टिगा कार आमने-सामने भिड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अर्टिगा कार के परखच्चे उड़ गए और आसपास के इलाके में चीख-पुकार मच गई.

गंगा स्नान करने के बाद लौट रहे थे घर

मृतकों की पहचान ड्राइवर श्रीकांत शुक्ला, प्रदीप सोनी, उनकी पत्नी माधुरी सोनी और बेटे नितिन के रूप में हुई है. दो अन्य मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है. घायलों में प्रदीप सोनी का बेटा नैमिष और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं. बताया जा रहा है कि सभी लोग कानपुर के बिठूर में गंगा स्नान करने के बाद अपने घर लौट रहे थे.

घायल लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर

हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया. हालत गंभीर होने पर सभी घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया.

एसपी ने क्या बताया?

एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे की वजह वाहन की तेज रफ्तार प्रतीत हो रही है. ट्रक और कार की टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया था. क्रेन की मदद से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया. शुरुआती जांच में पता चला कि मृतक फतेहपुर कस्बा के रहने वाले हैं और ये लोग गाड़ी बुक करके आए थे. दूसरी तरफ से तेज रफ्तार से गाड़ी आई थी जिससे आमने-सामने की टक्कर हुई है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने क्या बताया?

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया कि घायलों को पहले सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन उनकी हालत नाजुक होने के कारण सभी को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें-तेजस्वी यादव के बड़े चुनावी वादे: माई-बहिन योजना, जीविका दीदियों को स्थायित्व और पुरानी पेंशन की बहाली

स्थानीय लोगों की मांग

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि देवा-फतेहपुर मार्ग पर स्पीड कंट्रोल के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

12 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

28 minutes ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

43 minutes ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

2 hours ago