हरियाणा के सोनीपत जिले के गन्नौर इलाके में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. नगर पालिका चुनाव की पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम रामकरण था, जो पेशे से क्रिकेट कोच थे. यह वारदात गन्नौर के एस.डी.एच. सरकारी हॉस्पिटल के पास हुई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
जानकारी के मुताबिक, रामकरण की पुत्रवधु वार्ड 12 से नगर पालिका की पार्षद हैं. वहीं, हत्या का आरोपी सुनील लंबू नगर पालिका का पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष रह चुका है. माना जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच चुनावी रंजिश लंबे समय से चल रही थी, जो अब खूनी संघर्ष में बदल गई.
वारदात के बाद रामकरण को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया. इस घटना ने न सिर्फ गन्नौर बल्कि पूरे सोनीपत जिले को हिला कर रख दिया है.
जैसे ही घटना की सूचना मिली, सोनीपत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया. पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.
ये भी पढ़ें- कोयंबटूर में हाफ एनकाउंटर! 7 टीमों के ऑपरेशन में धराए गैंगरेप के 3 आरोपी; सियासत ने पकड़ा जोर
स्थानीय लोगों का कहना है कि रामकरण एक शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और क्रिकेट कोच के रूप में युवाओं को प्रशिक्षण देते थे. उनकी हत्या ने खेल जगत से जुड़े लोगों को भी दुखी कर दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
India-Pakistan Relations: नई दिल्ली में SCO सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम में शामिल होने पहुंचे पाकिस्तान के…
Mumbai Crime News: मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित प्रमोद महाजन पार्क में घूमने गए युवक,युवती…
PANI Project: केंद्र की प्रस्तावित PANI सब-सी केबल परियोजना, 4G सैचुरेशन और भारतनेट के माध्यम…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली समारोह में युवाओं, नवाचार, सेमीकंडक्टर और…
Dhanush Box Office Collection: ऑपरेशन मोल' ने पहले दिन वर्ल्डवाइड ₹31.55 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन के दौरान अपनी ही बंदूक…