दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया
Amit Shah Inaugurated Barapullah Phase 3: दिल्ली के लंबे समय से अटके बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-3 का आखिरकार उद्घाटन हो गया. मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस परियोजना का उद्घाटन किया. कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा समेत कई नेता और अधिकारी मौजूद रहे.
उद्घाटन के मौके पर दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने बारापुला प्रोजेक्ट में हुई देरी को लेकर पिछली आम आदमी पार्टी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि जब करीब 18 महीने पहले उनकी सरकार ने 20 फरवरी को शपथ ली थी, तो उसके 10 दिन बाद ही उन्होंने मौके पर जाकर निर्माण कार्य का जायजा लिया था.
प्रवेश वर्मा के मुताबिक, उस समय अधिकारियों ने बताया था कि इस परियोजना का काम करीब 11 साल से चल रहा था. उन्होंने दावा किया कि लंबे समय तक काम अटके रहने से दिल्ली के टैक्सपेयर्स और शहर के लोगों के करोड़ों रुपये प्रभावित हुए. उनका कहना था कि प्रोजेक्ट से जुड़ी कई मंजूरियां और एनओसी लंबित थीं, जिन्हें पूरा कराने के बाद निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया गया.
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी परियोजना के पूरा होने पर अधिकारियों और मंत्री प्रवेश वर्मा की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रोजेक्ट से जुड़े कामों को आगे बढ़ाने के लिए कई बार मौके का दौरा किया गया और अलग-अलग विभागों से जरूरी अनुमतियां हासिल की गईं.
मुख्यमंत्री ने बताया कि मंगलवार को कुल 1,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जा रहा है. उन्होंने इसे दिल्ली में बीजेपी सरकार बनने के बाद विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया.
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बारापुला प्रोजेक्ट में देरी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के कार्यकाल में परियोजना को लंबे समय तक आगे नहीं बढ़ाया गया.
ये भी पढ़ें: ‘जहां ये 6 गुण होते हैं, वहां दैव भी साथ देता है’, पीएम मोदी ने शेयर किया खास संस्कृत श्लोक
मल्होत्रा ने कहा कि अब दिल्ली और केंद्र, दोनों जगह ऐसी सरकारें हैं जो विकास परियोजनाओं को पूरा करने पर जोर दे रही हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का फोकस विकास के साथ दिल्ली की विरासत को आगे बढ़ाने पर भी है. बारापुला फेज-3 के पूरा होने से इस इलाके में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और यात्रियों के सफर को आसान बनाने की उम्मीद जताई जा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
वाल्मीकिनगर बराज से गंडक में 5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से गोपालगंज के दियारा…
Ujjain Shahi Masjid Update: उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के तहत शाही मस्जिद का बाधक हिस्सा…
बगहा में चंपारण तटबंध के तीन जगहों पर टूटने से बाढ़ की स्थिति गंभीर हो…
Agniveer Reservation In MP: मध्य प्रदेश की मोहन यादव कैबिनेट ने युवाओं और अग्निवीरों के…
मेरठ में 11 करोड़ रुपये से अधिक के बहुचर्चित फर्जी स्टांप घोटाले में पुलिस ने…
कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अभिव्यक्ति की आजादी और विधायी विशेषाधिकारों के संतुलन से जुड़े मामले…