उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए क्या है कांग्रेस का प्लान?
Congress Plan For UP Election: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जमीन पर वजूद ढूंढने की मशक्कत कर रही है. हालांकि, दावों में गिनती थमने का नाम नहीं ले रही. 2022 के विधानसभा चुनाव में महज 2 सीटों पर सिमटने और 2.33% वोट शेयर पर अटकी देश की सबसे पुरानी पार्टी अब सूबे की पूरी 403 सीटों पर तैयारी कर रही है. नवनियुक्त प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने दिल्ली प्लान सामने रखा है. इससे सियासी गलियारों में हलचल के साथ ही इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े पैरोकार अखिलेश यादव के माथे पर भी बल ला दिए हैं.
गौतम का दावा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर संगठन को चाक-चौबंद कर रही है. उन्होंने कहा कि अक्टूबर में सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग की मेज पर बैठेगी. अब सियासी हलकों में यह तंज कसते देर नहीं लगी कि जो पार्टी 399 सीटों पर जमानत तक गंवा बैठी थी वह 403 सीटों वाली तैयारी का खयाली पुलाव पका रही है.
राजेंद्र पाल गौतम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी को अंतिम रूप दे रही है. हालांकि, जब समाजवादी पार्टी (SP) के साथ गठबंधन पर सवाल हुआ, तो उन्होंने साफ किया कि अभी बातचीत का दौर शुरू नहीं हुआ है. अक्टूबर में गठबंधन के दलों के साथ सीटों के फॉर्मूले पर चर्चा होगी.
ये भी पढ़ें: तबाही जारी है..! नेपाल में कुदरत का डबल अटैक, अब तक 31 की मौत
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में 6 सीटें जीतकर थोड़ा सांस ले रही है. इस कारण वह खुद को सपा के बाराबर आंक रही है. अखिलेश यादव पहले ही साफ कर चुके हैं कि गठबंधन में सीटें ‘जमीनी ताकत’ के आधार पर मिलेंगी, न कि दावों पर. से में 403 सीटों की हुंकार भरकर कांग्रेस असल में सपा को यह संदेश देना चाहती है कि वह 20-30 सीटों के ‘टोकन ऑफर’ से संतुष्ट नहीं होने वाली.
कांग्रेस सिर्फ सपा पर निर्भर नहीं दिखना चाहती. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की नजर अपना दल (कमेरावादी), आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और वामपंथी दलों जैसे छोटे सहयोगियों पर भी है. गौतम ने कहा कि हमें गठबंधन सहयोगियों के लिए भी प्रचार की तैयारी करनी है. पार्टी फिलहाल जमीनी संगठन को पुनर्जीवित करने में जुटी है और बहुत जल्द नए संगठन व जिला कमेटियों की औपचारिक घोषणा की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) चुनाव के नतीजे घोषित करने पर रोक लगा…
Hardoi Indra Dev Complaint: उत्तर प्रदेश के हरदोई में लगातार बारिश से तंग आकर युवक…
भारतीय रेलवे ने अपनी आय बढ़ाने और गैर-किराया राजस्व मजबूत करने के लिए व्यस्त स्टेशनों…
दिल्ली के बारापुला फेज 3 का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. 3.5…
Bihar-UP MLC Election: बीजेपी ने बिहार और उत्तर प्रदेश में होने वाले स्नातक और शिक्षक…
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका में ECI के फैसलों में कथित एकतरफा निर्णय…