देश

UP News: बरेली में रूह कंपा देने वाली घटना… हैवानियत के बाद हिंदू छात्रा को फेंका चलती ट्रेन के आगे, मां ने लगाया बड़ा आरोप

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक हिंदू छात्रा का अपहरण करने के बाद उसके साथ रेप किया गया और फिर उसे चलती ट्रेन के आगे फेंक दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई है. इस घटना के बाद से ही इलाके में तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है. मृतक छात्रा की मां का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा का रेप कर ट्रेन के आगे फेंक दिया. फिलहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना बरेली जिले के फतेहगंज पूर्वी से सामने आई है. मृतक छात्रा की मां ने इस मामले में दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पहले वह उनकी बेटी को उठा ले गया और फिर रेप करने के बाद उसे ट्रेन के आगे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. मां ने दावा किया है कि मवेशी चरा रहे लोगों ने आरोपी को उनकी बेटी के साथ मारपीट करते हुए देखा था.

ये भी पढ़ें-Lok Sabha Elections-2024: देवरिया और कुशीनगर से बसपा ने घोषित किए प्रत्याशी, भाजपा के खिलाफ उतारा इनको

घंटों सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस

इस घटना को लेकर मृतक के परिवार ने दावा किया है कि पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने के बजाए घंटों सीमा विवाद में उलझी रही. इस पर कई हिंदू संगठनों के साथ ही मृतक की मां ने शव को पुलिस स्टेशन के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया. क्षेत्रीय लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया है, लेकिन मामला बिगड़ता देखकर पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अपहरण व रेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है.

एसएसपी ने कही ये बात

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी सुशील चंद्रभान ने घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है और हत्या, अपहरण और पॉक्सो समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस घटना में ट्रेन के लोको पायलट का भी बयान दर्ज किया गया है. आगे की जांच की जा रही है. घटना से बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. लोग इस घटना की जमकर आलोचना कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

32 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

1 hour ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

1 hour ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago