राउज एवेन्यू कोर्ट.
Land For Job Case: नौकरी के बदले जमीन मामले की आज (9 मई) दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान सीबीआई ने कोर्ट से फाइनल चार्जशीट दाखिल करने के लिए अतिरिकर्त समय की मांग की. मामले की अगली सुनवाई 29 मई को होगी. सीबीआई की ओर से पेश वकील ने कहा कि सीबीआई डायरेक्टर फिलहाल व्यस्त हैं. इसलिए फाइनल आरोप पत्र दाखिल करने में समय लग रहा है.
सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी Complementry चार्जशीट दाखिल की थी. जिसमे भोला यादव को आरोपी बनाया गया है. सीबीआई द्वारा दाखिल पूरक आरोप पत्र में कहा गया है कि भोला यादव, लालू प्रसाद यादव के सचिव रह चुके हैं और वही सभी काम देखते थे. भोला यादव ही अधिकारियों को निर्देश देते थे. सीबीआई ने इस संबंध में भोला यादव के कम्प्यूटर से सबूत बरामद किया है.
बता दें कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव सहित अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआई ने मामला दर्ज किया था. लालू प्रसाद यादव व उनके परिवार के कई सदस्य भी इस मामले में आरोपित है, और कोर्ट से उन्हें जमानत मिली हुई है. सीबीआई ने इस मामले में कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया है. जिसमें तत्कालीन रेलमंत्री लालू यादव के सचिव रह चुके भोला यादव को भी जांच एजेंसी ने अपने रडार पर लिया है.
यह भी पढ़ें- “अकबरपुर का नाम लेने में भी संकोच होता है, अब ये सब बदल जाएगा”, CM Yogi बोले- गुलामी के निशान को समाप्त करेंगे
इससे पहले कोर्ट ने फरवरी में इस मामले में कई आरोपितों को जमानत दे दी थी. जमानत लेने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, राजद सांसद मीसा भारती, हेमा यादव सहित अन्य आरोपी शामिल हैं. गौरतलब है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी का यह मामला उस दौरान का है जब लालू लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे. आरोप है कि जमीन को औने-पौने दाम में लिखवाकर रेलवे में नौकरी दी गई. लालू परिवार के कई सदस्य इस मामले में जांच एजेंसियों के रडार पर चढ़े. लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को ईडी ने अपने दफ्तर में भी बुलाया था और दोनों से लंबी पूछताछ हुई थी.
-भारत एक्सप्रेस
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…
चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…
गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…
भारतीय वायुसेना को नया चीफ मिल गया है. एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने CAS के…