देश

मजहब की टूटी दीवार, सबा बी ने हिंदू धर्म अपनाकर प्रेमी संग मंदिर में लिए सात फेरे

UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक युवती ने मजहब की दीवार तोड़ कर प्यार को गले लगा लिया है और पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ हिंदू युवक से विवाह कर लिया है. युवता की नाम सबा बी बताया जा रहा है, जिन्होंने हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम सोनी रख लिया. इसके बाद सबा बी उर्फ सोनी ने अपने प्रेमी अंकुर देवल से शादी कर ली. मढ़ीनाथ के अगस्त्य मुनि आश्रम में दोनों ने साथ फेरे लिए और विधि-विधान के साथ शादी की. पंडित के के शंखधार ने सनातन पद्धति से विवाह कराया.

मिली जानकारी के मुताबिक, अलीगंज क्षेत्र के गांव गैनी की रहने वाली सबा बी उर्फ सोनी ने बताया कि वह हाईस्कूल तक पढ़ी हुई है. आधार कार्ड और हाईस्कूल की मार्कशीट के मुताबिक उसकी उम्र 21 साल से अधिक है. 6 साल पहले उसकी मुलाकात बिशारतगंज के रहने वाले अंकुर देवल से हुई. दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए. शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अलग-अलग धर्म होने से उनके परिवार के लोग तैयार नहीं थे.

पंडित ने शुद्धिकरण करा कर हिंदू रीति रिवाज से कराई शादी

इस पर सबा बी उर्फ सोनी ने 2 दिन पहले अपना घर छोड़ दिया और बरेली चली गईं. गुरुवार को वह और उनके प्रेमी दोनों अगस्त्य मुनि आश्रम में पहुंचे और शादी करने की इच्छा जताई. पंडित केके शंखधार ने सबा बी का शुद्धिकरण करा कर हिंदू रीति रिवाज से अंकुर से उसकी शादी करा दी. सबा बी उर्फ सोनी ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन किया है. इसके लिए बाकायदा शपथ पत्र भी बनवाया है, जिसमें उसने अपना नाम सनी देवल रखा है. इस संबंध में उसने जिला अधिकारी के यहां भी आवेदन कर दिया है.

ये भी पढ़ें- राहुल गांधी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कश्मीरी पंडितों के लिए कही ये बड़ी बात

सबा बी उर्फ सोनी ने मीडिया को जानकारी दी कि उसके पिता इस रिश्ते के खिलाफ हैं. पिता ने थाना अलीगंज में 1 फरवरी को अंकुर और उसके भाई के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें सबा बी की उम्र 16 साल बताई गई है, जबकि सबा का दावा है कि आधार कार्ड के मुताबिक उनकी उम्र 21 साल से अधिक है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

1 hour ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago