होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'लियो' में थलपति विजय (फोटो)
Leo Teaser: हिंदी में जोरदार कमाई कर रहीं साउथ फिल्मों की पार्टी में अब तमिल सुपरस्टार थलपति विजय भी आने वाले हैं. विजय की पैन-इंडिया फिल्म ‘लियो’ का टीजर आ चुका है. डायरेक्टर लोकेश कनगराज की इस फिल्म को पहले थलपति 67 कहा जा रहा था. अनाउंसमेंट टीजर के साथ फिल्म का टाइटल भी कन्फर्म हो चुका है.
‘लियो’ में थलपति विजय का किरदार तूफानी एक्शन करने के लिए तैयार नजर आ रहा है. फिल्म एक गैंगस्टर-ड्रामा टाइप का फील दे रही है और इसमें वो सारा मसाला नजर आ रहा है, जो बड़े पर्दे पर आग लगाने के लिए जरूरी होता है. एक्शन के लिए तैयार होते विजय के साथ ‘लियो’ के टीजर का बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत धांसू माहौल बना रहा है. फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है. लोकेश कनगराज की पिछली फिल्म ‘विक्रम’ बहुत बड़ी हिट थी और इसने वर्ल्डवाइड 400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अपनी फिल्म ‘कैथी’ से ‘विक्रम’ की कहानी लिंक कर के लोकेश ने ‘लोकी सिनेमेटिक यूनिवर्स’ की शुरुआत की थी. हालांकि, ‘लियो’ को मेकर्स ने एक अलग फिल्म की तरह प्रोजेक्ट किया है, मगर पूरे टीजर में ऐसे हिंट भरे पड़े हैं जो इसे ‘लोकी यूनिवर्स’ और ‘विक्रम’ से जोड़ रहे हैं. इन डिटेल्स को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैन्स बहुत एक्साइटेड हैं और उन्हें पूरा यकीन है कि ‘लियो’ का कनेक्शन ‘विक्रम’ की कहानी से है.
‘लियो’ का धमाका थलपति विजय स्टारर ‘लियो’ का धमाकेदार टीजर आते ही सिनेमा फैन्स में फिल्म का माहौल जोरदार बन गया. लोकेश के ट्रेडमार्क एक्शन बिल्ड-अप और अनिरुद्ध के म्यूजिक का कमाल फैन्स को इतना पसंद आया कि इसने बहुत जल्दी एक तरह का रिकॉर्ड बना डाला. रिपोर्ट्स बताती हैं कि ‘लियो’ का टीजर, पहले 6 घंटे में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला अनाउंसमेंट वीडियो बन गया. शेयर होने के पहले 6 घंटे में इसे यूट्यूब पर 1.1 मिलियन से ज्यादा लाइक्स मिले. इससे पहले जहां शाहरुख खान की ‘जवान’ को इतने ही समय में 1 मिलियन लाइक्स मिले थे, वहीं लोकेश की पिछली हिट ‘विक्रम’ का अनाउंसमेंट वीडियो 938 हजार लोगों ने लिखे किया था. जबकि 6 घंटे में चौथा सबसे ज्यादा लाइक किया गया वीडियो शाहरुख की ही ‘पठान’ का है, जिसे 746 लाइक्स मिले थे.
‘विक्रम’ और ‘लियो’ का कनेक्शन कमल हासन स्टारर ‘विक्रम’ का टीजर भी कुछ ऐसा ही था, जैसा विजय की ‘लियो’ का टीजर है. ‘विक्रम’ के टीजर में कमल हासन खिड़की के पास खड़े किसी का इंतजार सा करते दिखते हैं और आपको व्लैक मास्क लगाए हुए कुछ लोग उनके घर आते दिखते हैं. ‘मेहमाननवाजी’ के लिए कमल हासन पूरे घर में अलग-अलग तरह की बंदूकें छुपा कर सेट कर रहे थे. अपने खास मेहमानों के लिए कमल एक डिश भी बना रहे थे और जिस टेबल पर वो सबको बिठाते हैं, उसके नीचे अपनी चेयर के पास दो छोटी कुल्हाड़ी छिपाते हैं. ‘विक्रम’ का टीजर इन्हीं कुल्हाड़ी के साथ कमल हासन के एक्शन पर खत्म होता है.
बता दें कि इसी तरह ‘लियो’ के टीजर में विजय, खास तरह के चुनिन्दा नट्स से चॉकलेट तैयार करते नजर आ रहे हैं. जबकि इसी के पैरेलल वो एक तलवार भी बनाते दिखते हैं. इस टीजर में भी ब्लैक मास्क पहने लोग कई गाड़ियों में भरकर विजय के घर की तरफ जाते दिखते हैं. तलवार तैयार करने के बाद विजय इसे लिक्विड चॉकलेट के एक ड्रम में डुबाते हैं और उंगली से तलवार पर लगी चॉकलेट चखकर कहते हैं- ‘ब्लडी स्वीट’. लोकी यूनिवर्स के फैन्स दोनों फिल्मों के टीजर में ये समानताएं देखकर बहुत एक्साइटेड हैं.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…