देश

Bareilly: ‘राजधानी’ में चढ़ने को लेकर कहासुनी पर TTE ने जवान को दिया धक्का, दोनों पैर कटे, नहीं आया अभी तक होश

उत्तरप्रदेश के बरेली में राजधानी ट्रेन में एक दर्दनाक घटना घट गई और रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा हो गया. दरअसल राजधानी ट्रेन में चढ़ने को लेकर फौजी और टीटी(TTE) के बीच में कहासुनी हो गई. जिसके बाद टीटी ने फौजी को ट्रेन से धक्का दे दिया. और  इस हादसे में फौजी के दोनों पैर कट गए. जिसके बाद फौजी के साथियों ने हंगामा करते हुए ट्रेन को आगे बढ़ने से रोक दिया और स्टेशन पर जमकर बवाल मचाया. जिसके बाद फौजी को गंभीर हालत में मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है. वहीं टीटी पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.

फौजी ने गंवाए अपने दोनो पैर

ये पूरा मामला बरेली जंक्शन प्लेटफार्म नंबर 2 से सामने आया है. जहां पर एक टीटी का अमानवीय चेहरा सामने आया है. जहां देश की रक्षा में तैनात एक फौजी को टीटीई की दबंगई और गुंडागर्दी के चलते अपने पैर गंवाने पड़े है. बताया जा रहा कि ट्रेन में फौजी चढ़ने की कोशिश कर रहा था और टीटी उसको रोक रहा था. जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई. और टीटी ने अपना आपा खोकर फौजी को ट्रेन से धक्का मार दिया. जिस दौरान फौजी ट्रेन की चपेट में आ जाता है और उसको अपने दोनो पैर गंवाने पड़ते है. जिसके बाद फौजियों ने टीटी की जमकर पिटाई कर दी. पीड़ित फौजी का नाम सोनू बताया जा रहा है.

फौैजी को अब तक नहीं आया होश

फौैजी की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है. वो अपने दोनों पैर खो चुका है और उसको गंभीर चोटें भी आई है. बताया जा रहा है कि फौजी को अभी तक होश नहीं आया है. फौजियों की पिटाई के बीच टीटीई मौके देखकर फरार हो गया. जिसके बाद टीटी को लगातार तलाश की जारी है. उसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है. वहीं पुलिस ने भी टीटी को तलाशना शुरू कर दिया है. बता दें कि ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ से दिल्ली जा रही थी. इसी बीच बरेली पर ये हादसा हो गया.

बताया जा रहा है फौजियों के साथ-साथ अन्य यात्रियों ने टीटी की जमकर पिटाई थी. इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए वो फरार हो गया. अब उसकी तलाश CCTV की मदद से की जा रही है.

– भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago