देश

UP News: बरेली की इकरा बनीं प्रीति, बोलीं- “हलाला और 3 तलाक जैसी कुरीतियों की वजह से अपनाया हिन्दू धर्म”

-भीम मनोहर

UP News: बरेली में युवतियों के हिंदू धर्म अपनाने का सिलसिला लगातार जारी है. यहां की इकरा बी ने भी हिंदू धर्म अपना लिया है और हिंदू लड़के से विधि-विधान से शादी कर ली है. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह हवन-मंत्रोच्चारण के बीच हिंदू परम्परा के अनुसार विवाह करती नजर आ रही हैं. इकरा ने कहा कि वह इस्लाम धर्म में बहु विवाह प्रथा, हलाला और तीन तलाक जैसी कुरीतियों को लेकर दुखी थीं. इसी वजह से उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है.

बॉलीबॉल खेलने के दौरान परवान चढ़ी थी मोहब्बत

बरेली के सिरौली की इकरा बी बनी प्रीति ने हिंदू धर्म अपना कर रामपुर के टांडा निवासी आकाश के साथ की हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली है. आकाश ने इकरा बी की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाकर आचार्य के सामने 7 फेरे लिए और फिर सात जनमों के बंधन में बंध गए. इस दौरान शादी स्थल मंत्रोच्चारण के गूंज रहा था. इकरा ने बताया कि वह आकाश से बॉलीबॉल मैच खेलने के दौरान मिली थीं और फिर दोनों में मोहब्बत हो गई थी. इसके बाद दोनों 2021 में घर से भाग गए थे. इसके बाद इकरा बी के पिता ने सिरौली थाने में आकाश के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया था.

ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami: पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्ट्रमी, सीएम योगी ने पालने में बैठाकर कान्हा को झुलाया

आकाश को जाना पड़ा था जेल

चूंकि इकरा जब 2021 में आकाश के साथ भागीं थीं तब वह नाबालिग थीं और उनके पिता ने पाक्सो एक्ट के तहत आकाश पर मुकदमा दर्ज करा दिया था. इस पर जहां आकाश को 4 महीने के लिए जेल में रहना पड़ा था तो वहीं इकरा को 2 साल आर्यसमाज अनाथालय में गुजारा करना पड़ा था. इस दौरान भी दोनों के बीच मोहब्बत कम नहीं हुई और जैसे ही इकरा बालिग हुईं, दोनों ने शादी कर ली.

इकरा का किया गया शुद्धिकरण

आकाश से शादी से पहले हिंदू धर्म अपनाने के लिए इकरा का शुद्धिकरण किया गया. सबसे पहले मंदिर में आचार्य पंडित केके शंखधार ने गौमूत्र और गंगा जल पिलाकर इकरा का शुद्धिकरण किया और हवन करा कर उनको हिंदू बनाया और घर वापसी कराई. इसी के बाद हिंदू धर्म के मुताबिक, विधि-विधान से आकाश के साथ के साथ विवाह कराया. इस दौरान इकरा ने कहा कि इस्लाम धर्म में बहु विवाह, हलाला और 3 तलाक जैसी कुरीतिओ की वजह से ही उन्होंने हिंदू धर्म अपनाया है.

उन्होंने ये भी कहा कि इस्लाम धर्म में युवतियों की इच्छा के लिए कोई जगह नहीं है, जबकि हिंदू धर्म में ऐसा नहीं है. हिंदू धर्म में युवतियों, लड़कियों को अपनी इच्छा से जीने का अधिकार है. तो वहीं आकाश ने कहा कि इकरा से विवाह करके वह काफी खुश हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

60 minutes ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

1 hour ago

दिवाली पर चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगा धन लाभ; जानें मेष से मीन तक का हाल

Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…

3 hours ago