देश

BBC डॉक्यू्मेंट्री स्क्रीनिंग मामले में दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीएचडी छात्र को किया डीबार, एक साल तक अब नहीं दे पाएंगे एग्जाम

BBC Documentary: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने एक छात्र पर अगले 1 वर्ष के लिए रोक लगा दी है। एंथ्रोपोलॉजी विभाग में पीएचडी स्कॉलर लोकेश चुग पर यह रोक लगाई गई है। विश्वविद्यालय ने कैंपस में बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यू्मेंट्री की स्क्रीनिंग के मामले में लोकेश चुग को एक साल के लिए डीबार कर दिया है. अब वह 1 वर्ष तक किसी भी प्रकार की परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे.

यूनिवर्सिटी ने नियमों का हवाला देते हुए अपने नोटिस में बताया कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन आदि के लिए लोगों को जुटाने की अनुमति लेनी होती है. विश्वविद्यालय के मुताबिक 22 अप्रैल 2022 को एक सार्वजनिक नोटिस में बताया गया था कि विश्वविद्यालय में किसी भी तरह की भीड़, प्रदर्शन या विरोध आदि के लिए एकत्र होने से पहले विश्वविद्यालय को कम से कम 24 घंटे पहले संबंधित कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी देनी होगी.

दिल्ली यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार द्वारा लोकेश चुग को दिए मेमोरेंडम में लिखा है कि सरकार द्वारा बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाया गया है. बावजूद इसके बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के लोकेश चुग 27 जनवरी 2023 को आर्ट्स फैकल्टी के गेट नंबर 4 पर बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्युमेंट्री की स्क्रीनिंग संबंधी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. बता दें कि लोकेश, छात्र संगठन एनएसयूआई से भी जुड़े हुए हैं. वहीं एक साल के लिए डीबार किए जाने के बाद लोकेश चुग ने कहा है कि उनका पीएचडी वाइवा अभी होना है, लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए इस प्रतिबंध से उनका भविष्य खराब हो सकता है.

ये भी पढ़ें: रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे, श्रीराम काल्पनिक- जीतन राम मांझी ने दिया विवाादित बयान

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने कदम को ठहराया जायज

दूसरी तरफ, यूनिवर्सिटी ने अपने कदम को जायज ठहराया है और कहा है कि लोकेश चुग भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग कराने में शामिल थे. बता दें कि दिल्ली विश्वविद्यालय के अलावा जेएनयू और आंबेडकर यूनिवर्सिटी में बीबीसी की प्रतिबंधित डॉक्यूमेंट्री बिना किसी इजाजत दिखाने का कार्यक्रम बनाया था. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में इसको लेकर काफी बवाल हुआ था और स्क्रीनिंग से पहले ही छात्र संघ कार्यालय की बिजली और इंटरनेट कनेक्शन काट दिया गया था।

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘नेहरू की महत्वाकांक्षा ने पूर्वोत्तर को पीछे धकेला…’,राहुल गांधी पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने साधा निशाना

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें नकली प्रधानमंत्री बताया.…

29 minutes ago

आरा में रामकुमार सिंह को मारी थी पहली गोली, शूटर पवन यादव पुलिस के हत्थे चढ़ा, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली

Ramkumar Singh Murder:: भोजपुर में पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर पवन…

30 minutes ago

ओबीसी क्रीमीलेयर को लेकर 11 मार्च को दिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा

सुप्रीम कोर्ट ने ओबीसी क्रीमीलेयर मामले में केंद्र सरकार को बड़ा झटका देते हुए पुनर्विचार…

59 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले दिल्ली में आग का तांडव! गफ्फार मार्केट से गांधी नगर तक मची तबाही, 45 दुकानें स्वाहा

Delhi news: दिवाली से ठीक पहले दिल्ली के गफ्फार मार्केट और गांधी नगर में भीषण…

1 hour ago