देश

सलमान खान को मारना ही मेरी जिंदगी का मकसद- जेल से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का एक और इंटरव्यू, कहा- भाई जान को मारकर बनूंगा गुंडा

Lawrence Bishnoi: जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा है कि सलमान खान को मारना उसके जीवन का मकसद है. न्यूज चैनल एबीपी न्यूज़ को दिए अपने इंटरव्यू में बिश्नोई ने सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस से जुड़े ऐसे खुलासे किए हैं, जो हैरान करने वाले हैं. वहीं चैनल द्वारा हाल में ही लिए गए बिश्नोई के इंटरव्यू में उसका नया लुक देखने को मिला है.

सिद्धू मूसेवाले को लेकर उसका कहना था कि उसने मूसेवाला के पिता को किसी तरह की कोई धमकी नहीं दी है. मूसेवाला के पिता को मिले खत को लेकर भी उसका कहना था कि उसके गिरोह के किसी लड़के ने वो खत नहीं लिखा है.

सलमान को मारकर बनूंगा गुंडा

सलमान खान को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने अपने इस इंटरव्यू में कहा कि बीकानेर में हमारे मंदिर में जाकर उन्हें माफी मांगनी होगी. वहीं उसने कहा कि अभी तो मैं गुंडा नहीं हूं, लेकिन सलमान खान को मारकर गुंडा बन जाऊंगा. उसने सलमान को लेकर यहां तक कह डाला कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है और सुरक्षा हटने पर सलमान को मारूंगा.

सलमान अहंकारी

बिश्नोई ने कहा कि अगर सलमान खान माफी मांग लें तब बात यहीं पर खत्म हो जाएगी. वही उसने कहा कि सलमान अहंकारी है, सिद्धू मूसेवाला भी ऐसा ही था. सलमान का अहंकार रावण से भी बड़ा है. सलमान खान तक मुंबई पुलिस के माध्यम से अपनी बात पहुंचाई थी.

इसे भी पढ़ें: रावण ज्यादा बड़े कर्मकांडी थे, श्रीराम काल्पनिक- जीतन राम मांझी ने दिया विवाादित बयान

मूसेवाला की हत्या को लेकर खोला राज

मूसेवाला की हत्या पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कहना था कि जो भी किया गोल्डी ने किया है. वहीं इस मामले में अमेरिका में गोल्डी बरार के पकड़े जाने की बात पर उसने कहा कि यह सही नहीं है. उसका कहना था कि यह बात उसे गोल्डी ने बताई है. हालांकि उसका यह भी कहना था कि गोल्डी अभी कहां है, इस बात की जानकारी उसे नहीं है. मूसेवाला के बारे में खुलासा करते हुए उसने कहा कि वह गैंगस्टरों के साथ घूमता था और हमारे विरोधी गैंग को बचाता था.

Rohit Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago