बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर जामिया में हंगामा
BBC Documentary: जेएनयू के बाद अब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में भी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग को लेकर बवाल हो गया है. जामिया में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के सिलसिले में 4 छात्रों को हिरासत में लिया गया है. हालात को देखते हुए आरएएफ को तैनात किया गया है. दरअसल, आज शाम 6 बजे जामिया में बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री दिखाए जाने की घोषणा की गई थी.
दिल्ली पुलिस ने कहा कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर चार छात्रों को कथित तौर पर आज बीबीसी की एक डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग पर हंगामा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के चीफ प्रॉक्टर के अनुरोध पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री से पहले यह कार्रवाई की गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जामिया मिलिया इस्लामिया की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री दिखाने से परहेज करने को कहा था.
विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक नोटिस में कहा कि बिना अनुमति के परिसर में छात्रों से मिलने या किसी फिल्म की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाएगी. निहित स्वार्थों और संगठनों को शांतिपूर्ण शैक्षणिक माहौल को बाधित करने से रोकने के लिए विश्वविद्यालय सभी कदम उठा रहा है. ऐसा करने पर आयोजकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें: BBC Documentary Row: बिजली गुल, इंटरनेट बंद और पथराव… बीबीसी की बैन डॉक्यूमेंट्री पर JNU में जमकर हुआ बवाल
बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ को लेकर विवाद है. यह डॉक्यूमेंट्री 2002 के गुजरात दंगों पर आधारित है, जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. यह डॉक्यूमेंट्री भारत में नहीं दिखाई जा रही है. हालांकि, YouTube वीडियो अपलोड किए गए हैं. सरकार ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और यूट्यूब को डॉक्यूमेंट्री के लिंक ब्लॉक करने का आदेश दिया. श्रृंखला की भारत सरकार द्वारा निंदा की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…