देश

Delhi: चीन हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा, लाखों व्यापारी भारत छोड़ रहे- CM केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने चीन के मुद्धे पर केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि,”चीन लगातार हमें आंख दिखा रहा है, वो हमारी सीमाओं पर पिछले कुछ सालों से आगे दिख रहा है. हमारे सैनिक बहादुर हैं और हमारा भी फर्ज बनता है कि चीन को कड़ा जवाब दिया जाए लेकिन पिछले कुछ सालों से हमने क्या किया है”?

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि- आज भी एक नामी अखबार में छपा है कि चीन ने हमारी कुछ सीमा पर कब्ज़ा कर लिया हमारी सेना के जवान सीमा पर चाइना का डटकर मुकबला कर रहे हैं. सभी देशवासियों को चीन का बहिष्कार करना चाहिए. एक तरफ चीन लाल आंख दिखा रहा है दूसरी तरफ हम चीन से हर साल व्यापार बढ़ाते जा रहे हैं.

‘हम देश के बच्चों का रोजगार चीन को दे रहे हैं’

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,”हम चीन से अपना व्यापार बढ़ाते जा रहे हैं. चीन को और अमीर बना रहे हैं. चीन हमारे ही पैसों से हथियार खरीद रहा है और हमारे ऊपर हमला कर रहा है. हम वो चीजें खरीद रहे हैं जो भारत में भी आसानी से बन सकती है. उन्होंने कहा कि साल 2020 में हमने चाइना से 65 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा और 2021 में हमने 95 बिलियन डॉलर का सामान खरीदा. हम लगातार चीन को अमीर बना रहे हैं. हम अपने देश के बच्चों का रोजगार चीन को दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-   Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 2 दिन के लिए स्थगित, रामबन में खराब मौसम बना वजह

‘5 साल में 12 लाख व्यापारी देश छोड़ कर चले गए’

सीएम केजरीवाल ने कहा कि,”केंद्र-राज्य सरकारें व्यापारियों को सभी सुविधाएं दें तो हम सारी चीजें भारत में बना सकते हैं और लाखों युवाओं को रोजगार दे सकते हैं लेकिन देश की व्यवस्था और एजेंसियों ने व्यापारियों को इतना मजबूर कर दिया कि 5 साल में 12 लाख व्यापारी देश छोड़ कर चले गए”.

‘ये लोग न्यायतंत्र से लड़ रहे हैं’

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि- ये लोग ये आजकल न्यायतंत्र से लड़ रहे हैं, जजों से लड़ने की क्या जरूरत है ? ये राज्य सरकारों से लड़ रहे हैं, किसानों-व्यापारियों से भी लड़ रहे हैं. अगर हम एक दूसरे से सीख कर एक साथ मिलकर काम करें तो कोई भी भारत को नंबर वन राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकता.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

3 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

44 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

55 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago