Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

संजय दत्त ने हरियाणा से SIR पर खोल दिया मोर्चा, दिल्ली की सियासत में मचा भूचाल

Sanjay Dutt On Congress Delhi Protest: कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने घोषणा की है कि 1 नवंबर को दिल्ली में ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मेगा रैली आयोजित की जाएगी. इस रैली में मुख्य रूप से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की मांग शामिल होगी.

Sanjay Dutt On Indi Alliance Mega Rally Delhi

Sanjay Dutt On Congress Delhi Protest: देश की राजनीति में एक बार फिर चुनावी पारदर्शिता और ईवीएम बनाम बैलेट पेपर का मुद्दा गरमाता नजर आ रहा है. कांग्रेस पार्टी के हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया है कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के अंदर इंडिया गठबंधन (India Alliance) की तरफ से एक विशाल ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ मेगा रैली का आयोजन किया जाएगा. इस रैली का मुख्य उद्देश्य जनता के मतदान के अधिकारों की रक्षा करना और सरकार से जवाबदेही तय करना है.

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मुख्य एजेंडा (Sanjay Dutt On Gyanesh Kumar SIR)

संजय दत्त ने बताया कि इस मेगा रैली के दौरान कई तीखे और गंभीर मुद्दे उठाए जाएंगे. इसमें मुख्य रूप से ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आगामी चुनाव बैलेट पेपर (मतपत्र) के जरिए कराए जाने की पुरजोर मांग शामिल है. उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार जनता के साथ विश्वासघात किया जाता है और वोट प्रतिशत में अनपेक्षित बढ़ोतरी दर्ज की जाती है, जिसका संतोषजनक जवाब अभी तक नहीं मिला है.

यह लड़ाई संविधान बचाने की है

कांग्रेस नेता संजय दत्त ने स्पष्ट किया कि उनकी यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा देश की जनता को दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए है. उन्होंने एसआईआर (SIR) की अनियमितताओं की उच्च स्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा कि इन सभी सवालों का जवाब जानने का अधिकार देश के प्रत्येक नागरिक को है.

ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी ने सुनाई पहली मुलाकात की कहानी: ग्रीक रेस्टोरेंट में शुरू हुआ था राजीव संग प्यार का सफर

उन्होंने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए सवालों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने उन प्रासंगिक सवालों के जवाब देने के बजाय उन पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं. इसके साथ ही उन्होंने 12 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट के बाहर हुए प्रदर्शन का हवाला देते हुए कहा कि उसमें केवल कांग्रेस के कार्यकर्ता नहीं, बल्कि आम जनता ने भी बड़ी संख्या में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई थी.

हरियाणा से बड़ी संख्या में पहुंचेंगे लोग (Sanjay Dutt Indi alliance press conference)

आगामी 1 नवंबर को होने वाली इस दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए हरियाणा से भी भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आम लोग कूच करेंगे. इसके अलावा, जानकारी दी गई है कि जो ‘चौपाल आंदोलन’ 25 अक्टूबर से शुरू होने वाला था, उसे अब दिल्ली की इस मेगा रैली के बाद आयोजित किया जाएगा. वहीं, इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के स्वास्थ्य खराब होने के कारण शामिल न हो पाने की बात भी स्पष्ट की गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital