पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान सुरक्षा में तैनात एक पुलिस अधिकारी द्वारा ही शर्मनाक करतूत को अंजाम देने का मामला सामने आया है. आरोप है कि पंडाल में ड्यूटी पर तैनात अधिकारी ने एक 21 वर्षीय महिला वालंटियर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने की कोशिश की. इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया,
पंडाल के निकास द्वार पर हुई घटना
यह पूरी घटना कोलकाता के प्रसिद्ध सुरुचि संघ पूजा पंडाल की है. यहां ड्यूटी पर तैनात एक 21 वर्षीय महिला वालंटियर के साथ कोलकाता पुलिस के एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की. हालांकि, तुरंत सख्त कार्रवाई कर ASI को गिरफ्तार कर लिया गया.
#पश्चिमबंगाल –
कोलकाता के प्रसिद्ध सुरुची संघ दुर्गा पूजा पंडाल में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) को गिरफ्तार किया गया है। एक Video सामने आई, जिसमें वह महिला वॉलंटियर को गलत तरह से छूते हुए दिख रहा है#Kolkata #WestBengal #DurgaPuja #SuruchiSangha #ASIArrested https://t.co/NiuOv94qIc
— Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) October 19, 2026
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान 50 वर्षीय कबीरुल हसन मंडल के रूप में हुई है. वह कोलकाता आर्म्ड पुलिस (KAP) की तीसरी बटालियन की ‘बी’ कंपनी में एएसआई (आर्म्ड) के पद पर तैनात था. पीड़ित युवती द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के मुताबिक, यह घटना 17 अक्टूबर की रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच हुई.
उस वक्त 21 वर्षीय महिला वालंटियर सुरुचि संघ पंडाल के एग्जिट गेट पर अपनी ड्यूटी निभा रही थी. आरोप है कि ASI कबीरुल हसन ने ड्यूटी के दौरान ही युवती के साथ अनचाहा शारीरिक संपर्क बनाने की कोशिश की, जो कि स्पष्ट रूप से यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है.
भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज
घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत मिलने पर न्यू अलीपुर थाना पुलिस ने 18 अक्टूबर को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी एएसआई के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कानून के मुताबिक आरोपी के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है. वायरल वीडियो और दर्ज शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से कानूनी जांच की जा रही है. दुर्गा पूजा जैसे पवित्र और भीड़भाड़ वाले महोत्सव में पुलिसकर्मी की इस हरकत से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: कहीं कॉकरोच तो कहीं दिमागी नक्सल..! दिल्ली में रावण पुतले के साथ दिखेंगे ये नजारे
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




