देश

GTTC भारत मंगोलिया फोरम की लॉन्चिंग में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

नई दिल्ली स्थित मंगोलिया के दूतावास में शुक्रवार को GTTC भारत मंगोलिया फोरम की लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए. दूतावास में एंबेसडर Ganbold Dambajav ने GTTC भारत मंगोलिया फोरम को लॉन्च किया. भारत और मंगोलिया के बीच बढ़ते कदम को ध्यान में रखते हुए मंगोलिया दूतावास में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इस अवसर पर भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने अपने संबोधन में भारत और मंगोलिया के रिश्ते पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने भारत और मंगोलिया के बीच बढ़ते व्यापार पर भी अपनी बात रखी. न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने पीएम नरेंद्र मोदी की 2015 में मंगोलिया की यात्रा का जिक्र भी किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी को मंगोलिया दौरे पर उपहार स्वरूप एक घोड़ा भेंट किया गया था.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा, “जो भारत और भारतीय विदेश नीति की प्राथमिकता थी, उसमें मंगोलिया एक अहम पड़ाव था और उस पड़ाव को प्रधानमंत्री मोदी ने एक साल के भीतर ही कवर किया और मंगोलिया के साथ भारत के रिश्ते की एक नई उड़ान भरी.”

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने कहा, “2013 में तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह के साथ जब हम लोग गए, तब उस वक्त कंबोडिया, मंगोलिया, वियतनाम और जापान की यात्रा थी. लेकिन वियतनाम और मंगोलिया की यात्रा रद्द हो गई और हम लोग उनके साथ कंबोडिया और जापान गए.”

दूतावास में आयोजित कार्यक्रम में आज ग्लोबल ट्रेड एंड ट्रेडिशनल काउंसिल ऑफ इंडिया मंगोलिया फोरम की शुरुआत हुई है. साथ ही साथ गौरव गुप्ता द्वारा लिखी गई किताब रिच हिस्ट्री एंड कल्चर ऑफ मंगोलिया का विमोचन किया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

8 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

9 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

9 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

9 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

9 hours ago