NIA
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन ULFA (I) के एक प्रमुख ऑपरेटर को गिरफ्तार किया, जो असम के गुवाहाटी में 2024 स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान IED लगाने में शामिल था. NIA की टीमों ने असम पुलिस के सक्रिय समर्थन से डिब्रूगढ़ में जानकारी आधारित ऑपरेशन चलाया, जिसमें आरोपी जाहनू बारुआ उर्फ अरनब असोम के घर पर छापेमारी की गई.
छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री, जिसमें डिजिटल डिवाइस भी शामिल हैं, बरामद की गई हैं. इनसब की जांच जारी है. आरोपी को आगे की जांच के लिए स्थानीय पुलिस थाने में बुलाया गया था.
प्रारंभिक जांच में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 11 IED में से 4 IED गुवाहाटी के पान बाजार, डिसपुर, गांधी मंडप और सतगांव में लगाए थे. यह IED असम में स्वतंत्रता दिवस पर बड़े पैमाने पर विस्फोट करने और राज्य में आतंक फैलाने के उद्देश्य से लगाए गए थे. ये IED ULFA (I) के कमांडर-इन-चीफ परेश बारुआ द्वारा स्वतंत्रता दिवस का बहिष्कार करने और सैन्य विरोध करने के आह्वान का हिस्सा थे, जिसमें अनुशासन न मानने पर गंभीर परिणामों की चेतावनी दी गई थी.
जाहनू बारुआ को लंबे समय तक निगरानी में रखा गया था और NIA द्वारा तकनीकी और मानव खुफिया जानकारी के आधार पर उसे संदिग्ध के रूप में पहचाना गया था. वह उन कई संदिग्धों में से एक था, जो IEDs के संग्रहण और परिवहन में शामिल थे.
NIA ने 17 सितंबर को राज्य पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी, और इस दौरान यह पता चला कि आईईडी असम के ULFA (I) के अन्य शीर्ष नेताओं के आदेश पर लगाए गए थे. मामले की जांच अभी जारी है.
ये भी पढ़ें: जॉर्जिया के पहाड़ी रिसॉर्ट में 11 भारतीय नागरिकों की जहरीली गैस से मौत
-भारत एक्सप्रेस
UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…
PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…