लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बकाया भुगतान मामले में SpiceJet के CEO और COO को पेश होने का दिया आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने बकाया भुगतान न करने के मुद्दे पर स्पाइसजेट (SpiceJet) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) को व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है. जस्टिस मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा ने कहा कि स्पाइसजेट के दो प्रतिनिधि को 16 जनवरी को पेश होने का आदेश दिया है. स्पाइसजेट पर टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनर्बड फ्रांस 02 एसएएस का 6.03 मिलियन डॉलर का बकाया है.

इंजन वापस करने को कहा

इस साल की शुरु आत में अरुण कश्यप के जाने के बाद कंपनी ने COO को नियुक्त नहीं किया है. वर्तमान में अजय सिंह स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं. उन्हें इससे पहले वर्ष 2023 में स्पाइसजेट द्वारा कलानिधि मारन को बकाया राशि का भुगतान न करने पर कोर्ट ने तलब किया था. पट्टे पर इंजन देने वाले टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनर्बड फ्रांस 02 एसएएस ने अपने समझौतों की समाप्ति के बाद अनुबंध संबंधी दायित्वों का भुगतान न करने पर विमान का इंजन वापस करने को कहते हुए स्पाइसजेट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की थी.

तब 4 मिलियन डॉलर देने का आदेश

कोर्ट ने जनवरी 2024 में स्पाइसजेट को इंजनों को बंद होने से बचाने के लिए तत्काल 4 मिलियन डॉलर का भुगतान करने को कहा था. यह रकम बढ़कर मई 2024 तक 10.84 मिलियन डॉलर हो गया. इसके बाद स्पाइसजेट ने 29 मई, 2024 को सितंबर 2024 तक 1.2 मिलियन डॉलर की मासिक किस्तों के साथ 4.8 मिलियन डॉलर का भुगतान करने व इंजन के लिए साप्ताहिक किराया शुल्क का भुगतान करने की प्रतिबद्धता जताई थी.

कोर्ट ने चेतावनी दी कि इन शर्तों का पालन न करने पर इंजनों को बंद कर दिया जाएगा और उन्हें वापस कर दिया जाएगा. लेकिन स्पाइसजेट ने कोई भुगतान नहीं किया. कोर्ट ने फिर एयरलाइन को 16 अगस्त तक तीन इंजनों को बंद करने एवं उन्हें 15 दिनों के भीतर पट्टेदार टीम फ्रांस 01 एसएएस और सनर्बड फ्रांस 02 एसएएस को वापस करने का आदेश दिया था.


ये भी पढ़ें: सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा और पोर्नोग्राफी पर बैन वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

डिनर के बाद एक ही कार से रवाना हुए मलाइका-अर्जुन, क्या रिश्ते को मिल रहा है दूसरा मौका?

Bollywood News: अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के एक साथ स्पॉट होने से उनके पैचअप…

34 seconds ago

‘न कोई कार बिकी, न रॉकेट उड़ा…फिर एलन मस्क ने 24 घंटे में कैसे कमा डाले 5.7 लाख करोड़?

एलन मस्क की नेटवर्थ महज 24 घंटे में करीब 65 अरब डॉलर बढ़कर 1.04 ट्रिलियन…

57 seconds ago

आसमान में मिलेगा लजीज खाना; नवी मुंबई एयरपोर्ट ने TajSATS से मिलाया हाथ, दोगुनी की इनफ्लाइट कैटरिंग क्षमता

Navi Mumbai Airport: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (NMIA) ने सर्दियों के व्यस्त हवाई यातायात…

1 minute ago

पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, ओएसडी मामले में सीबीआई जांच के खिलाफ याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की उस याचिका पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया,…

14 minutes ago

‘सड़क पर राहुल-प्रियंका, हिरासत में लिए गए अखिलेश!’ चुनाव आयोग के दफ्तर पर विपक्ष का हल्लाबोल

Election Commission Protest: दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद से निर्वाचन…

16 minutes ago