Bihar Police Raid: बिहार के बेतिया में जिला प्रशासन और विभिन्न संस्थाओं ने मिलकर एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है.जहा ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे इस घिनौने धंधे से 6 नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित निकाला गया है.
बेतिया के बहुअरवा गांव में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में चल रहे देह व्यापार पर पुलिस ने छापा मारा. इस ऑपरेशन में 6 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया गया और मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता समेत 6 को गिरफ्तार कर लिया गया है. बरामद लड़कियों में से 5 बंगाल और 1 बिहार की है, एक नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट है. मिशन मुक्ति फाउंडेशन और चाइल्ड हेल्पलाइन की सूचना पर देर रात ये बड़ी कार्रवाई की गई.
बेतिया जिले के योगपट्टी प्रखंड के बहुअरवा गांव में शनिवार देर रात करीब ढाई बजे जिला प्रशासन, चाइल्ड हेल्पलाइन (Child Helpline) और AHTU की टीम ने छापेमारी की. मिशन मुक्ति फाउंडेशन (Mission Mukti Foundation), पटना से मिली गुप्त सूचना के आधार पर इस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया गया. टीम ने मौके से 6 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया और संचालक रामबाबू गुप्ता व अभय कुमार यादव समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
रेस्क्यू की गई 6 लड़कियों में से 5 पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं, जबकि एक बिहार के सीतामढ़ी की है. लड़कियों ने टीम को बताया कि उन्हें ऑर्केस्ट्रा (Orchestra) में अच्छे रोजगार का लालच देकर यहां लाया गया था, लेकिन यहां पहुंचने के बाद उनसे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था. रेड के दौरान सभी लड़कियां बेहद आपत्तिजनक स्थिति में पाई गईं.
प्रयास जैक संस्थान की सपोर्ट पर्सन शालिनी कुमारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया कि रेस्क्यू की गई लड़कियों में से एक नाबालिग गर्भवती है. यह लड़की मुख्य आरोपी रामबाबू गुप्ता के ऑर्केस्ट्रा में काम करती थी. वर्तमान में सभी लड़कियों को सरकारी संरक्षण में रखा गया है और उनकी मेडिकल जांच व काउंसलिंग की जा रही है.
यह भी पढ़ें: Washim Viral Video: पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! डीजल की लाइन में भिड़े लोग, डिब्बों से किया दे-दनादन हमला
-भारत एक्सप्रेस
Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…
Weather Update Today: IMD ने 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी…
Aaj Ka Panchang 15 October 2026: आज 15 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्रि का पांचवां…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Meen Rashi: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…