Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Washim Viral Video: पेट्रोल पंप बना अखाड़ा! डीजल की लाइन में भिड़े लोग, डिब्बों से किया दे-दनादन हमला

Petrol Pump Viral Video: वाशिम में डीजल की किल्लत के बीच पेट्रोल पंप पर ‘दे-दनादन’ मारपीट का मामला सामने आया है. अकोला नाका पर डीजल लेने पहुंचे लोग कतार में नंबर को लेकर इस कदर उलझे कि एक-दूसरे पर डिब्बों से हमला कर दिया. इस बवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.

Petrol Pump Fight Image

Maharashtra Petrol Pump Beating: महाराष्ट्र के वाशिम जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जहां अकोला नाका स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए कतार में खड़े लोग आपस में ही भिड़ गए.

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के अकोला नाका स्थित एक पेट्रोल पंप पर डीजल के लिए मची अफरा-तफरी के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला. डीजल के लिए लगी लंबी कतार में नंबर लगाने को लेकर शुरू हुई मामूली बहस ने देखते ही देखते उग्र रूप ले लिया और लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए.

इस दौरान मर्यादा की सारी सीमाएं पार हो गईं और लोगों ने पास रखे डीजल के प्लास्टिक डिब्बों (Plastic containers) से एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. इस हिंसक झड़प के कारण पेट्रोल पंप पर काफी देर तक अराजकता और दहशत का माहौल बना रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मामूली बात पर भड़का विवाद

वाशिम के अकोला नाका स्थित इंडियन पेट्रोल पंप (Indian petrol pump) पर शनिवार को डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी थी. इसी बीच लाइन में नंबर लगाने की बात को लेकर दो गुटों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते यह मामूली बहस हिंसक झड़प में बदल गई.

डीजल के डिब्बों से हमला

हैरानी की बात यह रही कि मारपीट के दौरान लोग इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पास पड़े प्लास्टिक के बड़े डिब्बों (कैन्स) को ही हथियार बना लिया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे के सिर और शरीर पर डिब्बों से दे-दनादन वार कर रहे हैं.

पंप पर मची अफरा-तफरी

इस ‘गैंगवार’ जैसी स्थिति को देख पेट्रोल पंप पर मौजूद अन्य ग्राहकों और कर्मचारियों में भगदड़ मच गई. काफी देर तक वहां शोर-शराबा और मारपीट चलती रही. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़ें:  इंदिरापुरम में बड़ा हादसा: नगर निगम के खुले नाले में गिरीं 70 साल की बुजुर्ग महिला, आधे घंटे तक फंसी रही अंदर; पड़ोसियों ने बचाया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital