देश

“आजादी के लिए हजारों लोग चढ़ गए फांसी…”, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बड़ा संदेश

Shivraj Singh Chouhan: देशभर में भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में किसानों के साथ एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया.

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘भारत माता की जय, जय जवान, जय किसान’ के साथ भाषण की शुरुआत करते हुए शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि “आजादी चांदी की थाली में नहीं मिली, हजारों लोग फांसी पर चढ़े.”

स्वदेशी अपनाने का दिया संदेश

केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के संदेश को दोहराया. उन्होंने कहा, “विदेशी उत्पाद हमारा पैसा बाहर ले जाते हैं. पहले गांव-गांव में बनी चीजों का उपयोग होता था. दीपावली हमारे देवी-देवताओं की है, फिर भी हम विदेशी सामान क्यों अपनाते हैं?” उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया.

किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हित सर्वोपरि

उन्होंने किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के हित को सर्वोपरि बताते हुए कहा कि आज का भारत झुकेगा नहीं, बल्कि आंख में आंख डालकर जवाब देगा.

ब्रिटेन के साथ समझौता भारतीय किसानों को देगा लाभ

चौहान ने अमेरिका और ब्रिटेन के साथ हुए समझौतों का जिक्र करते हुए कहा,

“ब्रिटेन के साथ समझौता भारतीय किसानों को लाभ देगा, जिससे उनकी उपज बिना शुल्क के इंग्लैंड पहुंचेगी.” हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि विदेशी सस्ते उत्पाद जैसे सोयाबीन या गेहूं भारतीय बाजारों में आए, तो यह किसानों को बर्बाद कर देगा.”

उन्होंने कहा, “विदेशों में 10,000-30,000 हेक्टेयर के खेत हैं, जबकि हमारे किसानों के पास एक-दो एकड़ जमीन है. ऐसी स्थिति में प्रतिस्पर्धा संभव नहीं.”

भारत को हर क्षेत्र में बनना होगा आत्मनिर्भर

चौहान ने पीएम मोदी के प्राकृतिक खेती मिशन का समर्थन करते हुए कहा कि भारत को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा. उन्होंने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया ताकि भारत आर्थिक गुलामी से मुक्त हो सके.

ये भी पढ़ें- “लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के घर में घुसकर…”यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के दुश्मनों की दी चेतावनी

बता दें कि भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. इस दौरान अपने भाषण में उन्होंने भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की ताकत पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने भारत में उत्पादन के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ‘दाम कम, दम ज्यादा’ का मूल मंत्र दिया.

– भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

32 minutes ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

32 minutes ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

1 hour ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

1 hour ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

2 hours ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago