Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के घर में घुसकर…”यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने देश के दुश्मनों की दी चेतावनी

Yogi Adityanath ने कहा है कि अगले तीन महीने के अंदर उत्तर प्रदेश अपना विजन डॉक्यूमेंट बनाकर ‘विकसित भारत’ की तर्ज पर ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए अपना कदम बढ़ाएगा. जिसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा.

Yogi Adityanath

Yogi Adityanath: 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के विधानसभा भवन में झंडोत्तोलन कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लखनऊ में बनी ब्रह्मोस मिसाइल दुश्मन के घर में घुसकर उसके अड्डों को तहस-नहस करती है.

विधानसभा भवन में झंडोत्तोलन के दौरान सीएम योगी के साथ दोनों डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे. सीएम योगी ने अपने भाषण में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश के वीर जवानों को बधाई दी. उन्होंने कहा,

“मेक इन इंडिया’ की ताकत को अभी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से दुश्मनों ने महसूस किया है, दुनिया ने महसूस किया है…”

सीएम योगी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर किया आह्वान

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्वदेशी सामानों को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई योजना ‘वोकल फॉर लोकल’ पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का आह्वान किया है.

उन्होंने कहा,

“दुनिया के अंदर कोई भी देश तभी आगे बढ़ा है जब उसने अपने कारीगरों, हस्तशिल्पियों और युवा शक्ति की ऊर्जा को पहचाना है.”

सीएम योगी के झंडोत्तोलन के दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें सुनने के लिए पहुंचे. जहां सीएम योगी ने यूपी को दंगा और माफिया मुक्त प्रदेश बनाने के अपने संकल्प को दोहराया.

ये भी पढ़ें- 79th Independence Day: भारत एक्सप्रेस के मुख्यालय में मनाया गया आजादी का पर्व, सीएमडी उपेन्द्र राय का संदेश- युवा ही लिखेंगे भारत का भविष्य

8 सालों में यूपी ने उत्तम प्रदेश की दिशा में लगाई लंबी छलांग

उन्होंने कहा कि पिछले 8 सालों में उत्तर प्रदेश ने उत्तम प्रदेश बढ़ने की दिशा में एक लंबी छलांग लगाई है. उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का युवा कहीं जाता था तो अपनी पहचान छिपाता था, लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं. अब युवा गर्व से अपने को उत्तर प्रदेश का निवासी बताता है.

सीएम योगी ने कहा,

“उत्तर प्रदेश ने देख लिया है कि कैसे दंगा मुक्त हुआ जाता है. कैसे सुशासन की नींव को सुदृढ़ किया जा सकता है.”

विकसित भारत की तर्ज पर विकसित यूपी

उत्तर प्रदेश को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के अपने संकल्प को लेकर भी सीएम योगी ने अपनी बात रखी.

उन्होंने कहा कि, अगले तीन महीने के अंदर उत्तर प्रदेश अपना विजन डॉक्यूमेंट बनाकर ‘विकसित भारत’ की तर्ज पर ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण के लिए अपना कदम बढ़ाएगा. जिसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश को 2047 तक उत्तर प्रदेश को विकसित बनाना होगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital