देश

Covid Nasal Vaccine: कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच नेजल वैक्सीन का दाम तय, जानिए कितना करना होगा खर्च

Covid Nasal Vaccine: भारत समेत दुनिया के कई देशों में एक बार फिर कोरोना के मामले तेजी बढ़ रहे है. इस बीच एक अच्छी खबर भी सामने आई है. अब इंजेक्शन के अलावा नाक के जरिए दी जाने वाली वैक्सीन को भी हरी झंडी मिल गई है. हालांकि, अब तक ये वैक्सीन (Vaccine) नहीं लगाई जा रही थी.

जानकारी के मुताबिक, अब इसे कोविन पोर्टल (Cowin Portal) पर लिस्टेड करने की मंजूरी भी मिल गई है. जिसके बाद iNNOVACC अब कोविन पर उपल्ब्ध है, iNNOVACC की कीमत प्राइवेट हॉस्पिटलों में 800 रुपए तय की गई है. जबकि सरकारी हॉस्पिटलों में 325 रुपए प्रति खुराक तय की गई है.  हांलाकि प्राइवेट अस्पतालों में वैक्सीन पर जीएसटी भी लगेगा.

18+ वालों को दी जा सकेगी नेजल वैक्सीन

बताया जा रहा है कि नेजल वैक्सीनेशन (Covid Nasal Vaccine) जनवरी के चौथे सप्ताह में शुरू किया जाएगा. केंद्र सरकार ने हाल ही में भारत बायोटेक नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी है. ये वैक्सीन 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाई जाएगी. ये वैक्सीन नाक में स्प्रे करके दी जाएगी. यानी वैक्सीन लेने वाले व्यक्ति की बांह पर टीका नहीं लगाया जाता है और इसकी दो खुराक दी जाती है.

ये भी पढ़ें : Covid In India: कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए भारत कितना तैयार? आज देशभर के अस्पतालों में मॉक ड्रिल

कोरोना को लेकर अलर्ट पर सरकारें

गौरतलब है कि भारत समेत दुनिया की कई देशों में कोरोना (Corona) के केस एक बार फिर बढ़ रहे है. चीन में हालात सबसे ज्यादा खराब है. भारत में केंद्र और राज्य की सरकारें कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर हैं. अस्पतालों में कोविड (Covid) से संबंधित उपकरणों, बेड और दवाईयों को लेकर सरकारें एक्टिव है. यूपी के सभी अस्पतालों में आज कोरोना (Corona) को लेकर मॉक ड्रिल भी किया गया है. डिप्टी सीएम बृजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) खुद लखनऊ स्थित एक अस्पताल पहुंचे और जायजा लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

3 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

3 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

3 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

4 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

4 hours ago