देश

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने स्मृति ईरानी को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

इसके पहले उपेंद्र राय ने चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य एवं अलग-अलग क्षेत्र के शीर्ष लोगों को आमंत्रित किया और साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने विजन से अवगत भी कराया. इनमें मंत्री, विभिन्न दलों के राजनेता, नौकरशाह और कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं.

बता दें कि उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

52 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago