देश

Manmohan Singh: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को ब्रिटेन में ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’, आर्थिक-राजनीतिक जीवन में उनके योगदान के लिए मिला सम्मान

Former PM Manmohan Singh: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र में योगदान देने के लिए हाल में ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ ने लंदन में “लाइफटाइम अचीवमेंट ऑनर’ से सम्मानित किया है. उन्हें इस पुरस्कार से नई दिल्ली में नवाजा जाएगा. पिछले हफ्ते एक कार्यक्रम में इस सम्मान की घोषणा की गई.

एनआईएसएयू-यूके द्वारा ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) और ‘ब्रिटिश काउंसिल इन इंडिया के सहयोग से ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में शिक्षा हासिल कर जीवन में उपलब्धि हासिल करने वाले भारतीय विद्यार्थियों को दिया जाता है. ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनर’ ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालयों में डॉ सिंह के योगदान को रेखांकित करता है. डॉ सिंह ने अपने लिखित संदेश में कहा, “मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं जो खासकर बहुत ही सार्थक है, क्योंकि यह युवाओं द्वारा दिया गया है जो हमारे देश और इन दोनों देशों के बीच संबंधों के भविष्य हैं.”

भारत-ब्रिटेन के रिश्तों को हमारी शैक्षणिक साझेदारी ने परिभाषित किया- मनमोहन सिंह

साल 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे 90 वर्षीय सिंह ने कहा, “ भारत और ब्रिटेन के रिश्तों को हमारी शैक्षणिक साझेदारी ने वास्तव में परिभाषित किया है. हमारे देश के संस्थापक महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, डॉ भीमराव आम्बेडकर, सरदार पटेल और कई अन्य ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है तथा वे महान नेता बने और एक ऐसी धरोहर छोड़ गए, जो भारत और दुनिया को लगातार प्रेरित कर रही है. बीते वर्षों में कई भारतीय विद्यार्थियों को ब्रिटेन में पढ़ाई करने का मौका मिला है.”

भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में, पहली बार विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाले 75 लोगों को ‘इंडिया-यूके अचीवर्स ऑनर्स’ से, जबकि कुछ लोगों को ‘आउटस्टैंडिंग अचीवर्स’ से सम्मानित किया गया है.
भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक लॉर्ड करण बिलिमोरिया को 25 जनवरी को आयोजित समारोह में ‘लिविंग लीजेंड ऑनर’ से नवाज़ा गया. एनआईएसएयू यूके के संरक्षक बिलिमोरिया ने कहा कि जिन लोगों को सम्मानित किया गया है वे जीवंत सेतु हैं और उनकी उपलब्धियों ने ब्रिटेन और भारत में लोगों को प्रेरित किया है.

ये भी पढ़ें: Air India Case: शंकर मिश्रा को मिली जमानत, एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला पर पेशाब करने का था आरोप

ब्रिटेन में विपक्षी लेबर पार्टी के सांसद वीरेंद्र शर्मा को भी ‘लिविंग लीजेंड ऑनर’ से नवाज़ा गया. ‘आउट स्टैंडिग अचीवर्स’ से नवाज़े गए लोगों में बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला और भारतीय महिला फुटबॉल टीम की गोलकीपर अदिति चौहान शामिल हैं.’

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

2 hours ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

7 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

8 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

8 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

8 hours ago