Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

इसके पहले उपेंद्र राय ने चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य एवं अलग-अलग क्षेत्र के शीर्ष लोगों को आमंत्रित किया और साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने विजन से अवगत भी कराया.

smriti irani

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री व अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने स्मृति ईरानी को भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.

smriti irani

इसके पहले उपेंद्र राय ने चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में देश के कई गणमान्य एवं अलग-अलग क्षेत्र के शीर्ष लोगों को आमंत्रित किया और साथ ही पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने विजन से अवगत भी कराया. इनमें मंत्री, विभिन्न दलों के राजनेता, नौकरशाह और कला एवं साहित्य क्षेत्र से जुड़ी हस्तियां शामिल हैं.

smriti irani

बता दें कि उपेंद्र राय के नेतृत्व में एक फरवरी को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए. लिहाजा, टीवी के साथ-साथ डिजिटल में खबरों के सभी पहलुओं पर जोर दिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism