भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया. इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत को ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकें ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट कीं.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट कीं और उन्हें चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.”
इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के गवर्नर को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की थी. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं.
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…