Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की मुलाकात, चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम में किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है.

Bharat Express

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने गुरुवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में बतौर अतिथि आमंत्रित किया. इस दौरान उन्होंने अशोक गहलोत को ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकें ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट कीं.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत से मुलाक़ात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों  ‘हस्तक्षेप’ व ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट कीं और उन्हें चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.”

इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन ने गुरुवार को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राजस्थान के गवर्नर को ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की थी. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने राज्यपाल कलराज मिश्र को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं.

Bharat Express

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा. उपेन्द्र राय की कोशिश है कि मीडिया समूह के सभी प्लेटफॉर्म को वक्त के हिसाब से वाइब्रेंट बनाते हुए पत्रकारिता के नैतिक मूल्यों को भी जिंदा रखा जाए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital