Categories: खेल

बाबर आजम का कमाल… ICC अवॉर्ड्स में डबल धमाल, नाम किए कई बड़े रिकॉर्ड

Babar Azam Named ICC Men’s Cricketer of The Year For 2022: आईसीसी पुरुष वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 बनने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आईसीसी पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 के लिए सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी जीत ली है. वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पाकिस्तान के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने 2021 में यह ट्रॉफी जीती थी. आजम पूरे वर्ष क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में 2000 रनों का आंकड़ा पार करने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं. उन्होंने 54.12 के औसत से 2598 रन बनाये. उन्होंने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सभी फॉर्मेट में आठ शतक और 17 अर्धशतक बनाये. उनकी कप्तानी में पाकिस्तान टी20 विश्व कप और टी20 एशिया कप दोनों में उपविजेता रहा.

बाबर का साल 2022 में ऐसा रहा प्रदर्शन

बाबर आजम ने साल 2022 में कुल नौ मैचों में 84.87 की औसत से 679 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में कुल तीन शतक और पांच अर्धशतक जड़े और केवल एक मौके पर वह बल्ले से असफल रहे. बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और नौ टेस्ट मैचों में कुल 1184 रन बनाए. टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो बाबर आजम ने 26 मैचों में 31.95 के एवरेज से 735 रन बनाए, जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे.

ये भी पढ़ें: ‘Sholay 2 coming soon’: जय-वीरू की नई जोड़ी, बॉलीवुड में अपने नाम का डंका बजाने के लिए तैयार हैं माही!

एक नजर आईसीसी के अब तक किसे कौन सा अवॉर्ड मिला

-2022 के लिए आईसीसी की पुरुषों की टी20 टीम
जोस बटलर (कप्तान-विकेटकीपर), मोहम्मद रिजवान, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ग्लेन फिलिप्स, सिकंदर रजा, हार्दिक पांड्या, सैम करन, वनिन्दू हसरंगा, हारिस रऊफ, जोशुआ लिटिल

-2022 के लिए आईसीसी की महिलाओं की टी20 टीम
स्मृति मंधाना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन (कप्तान), ऐश गार्डनर, ताहलिया मैक्ग्राथ, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी एक्लेस्टोन, इनोका राणावीरा, रेणुका सिंह

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर (पुरुष)
बाबर आजम (कप्तान), ट्रेविस हेड, शाई होप, श्रेयस अय्यर, टॉम लाथम (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, मेहदी हसन मिराज, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद सिराज, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा

आईसीसी वनडे टीम ऑफ द ईयर (महिला)
एलिसा हीली (विकेटकीपर), स्मृति मंधाना, लॉरा वोल्डवार्ट, नैट स्कीवर, बेथ मूनी, हरमनप्रीत कौर, अमेला केर, सोफी एक्लेसटोन, अयाबोंगा खाका, रोणुका सिंह, शबनिम इस्माइल

आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द ईयर (पुरुष)
उस्मान ख्वाजा, क्रैग ब्रेथवेट, मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पैट कमिंस, कगिसो रबाडा, नाथन लियोन, जेम्स एंडरसन

Amit Kumar Jha

Recent Posts

PM Modi in Bastar: इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में सैनिकों के संग मचेगी दिवाली की धूम, जानिए क्या बोले प्रधानमंत्री

PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…

11 minutes ago

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

49 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

59 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

3 hours ago