खेल

WIPL 2023: इस दिन से शुरू होगा महिला आईपीएल, 24 मार्च को खेला जाएगा खिताबी मुकाबला!

WIPL 2023 Schedule: महिला आईपीएल के ओपनिंग सीजन के लिए मंच तैयार है. रिपोर्ट्स के अनुसार टूर्नामेंट 4 से 24 मार्च तक आयोजित किया जा सकता है. हालांकि महिला आईपीएल की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की गई है, लेकिन काफी हद तक टूर्नामेंट इस तय सीमा के आस पास ही होगा. भारत में वर्ष भर क्रिकेट की विशाल मात्रा को देखते हुए, एक टूर्नामेंट के लिए एक कार्यक्रम निर्धारित करने के लिए उचित समय निकालना बहुत मुश्किल है. इसलिए महिला आईपीएल का पहला सीजन महिला टी20 वर्ल्ड कप और पुरुष आईपीएल के बीच में किया जाएगा.

महिला आईपीएल की 4 मार्च से हो सकती है शुरुआत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, WPL की शुरुआत चार मार्च से हो सकती है, जबकि 24 मार्च को फाइनल खेला जा सकता है। वहीं, पुरुषों के आईपीएल की शुरुआत 31 मार्च या फिर एक अप्रैल से हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Republic Day: गणतंत्र दिवस के रंग में रंगे भारतीय खिलाड़ी, विराट कोहली ने शेयर की दिल छू लेने वाली पोस्ट

4670 करोड़ रुपए में बिकी 5 टीमें

तीन आईपीएल टीमों और दो नए प्रवेशकों ने महिला आईपीएल की पांच टीमों को हासिल करने के लिए संयुक्त रूप से करीब 4670 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. भारतीय महिला क्रिकेट ने इस दिन का लंबे समय से इंतजार किया है. बीसीसीआई ने बुधवार 25 जनवरी को लीग की नई 5 फ्रेंचाइजियों का ऐलान कर दिया, जिसमें सबसे ऊंची बोली अहमदाबाद के नाम लगी है. बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट कर बताया है कि महिला आईपीएल का आधिकारिक नाम अब महिला प्रीमियर लीग (WPL) कर दिया गया है. बता दें, महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में उतरने वाली पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली रहेंगी.

तीसरी महिला फ्रेंचाइजी T 20 लीग
BCCI द्वारा शुरु की जा रही विमेन IPL इंडिया में महिला क्रिकेट के लिए एक बड़ी क्रांति की तरह है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाद इंडिया ऐसा तीसरा देश है जो महिला फ्रेंचाइजी लीग शुरु करने जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया के विमेंस बिग-बैश 2015 में जबकि इंग्लैंड में 2022 में विमेंस द हंड्रेंड लीग की शुरुआत हुई थी. विमेन IPL की शुरुआत फरवरी के आखिरी या मार्च के पहले सप्ताह में हो सकती है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

8 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

8 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

10 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

10 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

10 hours ago