देश

P20 समिट में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने की शिरकत , बोले-भारत ने दिया आतंकवाद पर बड़ा संदेश

पीएम मोदी ने 9वें P20 समिट का दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर ‘यशोभूमि’ में शुक्रवार को उद्घाटन किया. इस सम्मेलन में G 20 देशों की संसदों के अध्यक्षों ने हिस्सा लिया. सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय ने भी शिरकत की. इस दौरान उ पेन्द्रराय ने कार्बन उत्सर्जन से लेकर लोकतंत्र तक पर अपने विचार साझा किए.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने P 20 समिट के सभी सत्रों के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि इजरायल और हमास के युद्ध की वजह से P20 का दायरा सीमित हुआ है. उन्होंने कहा कि अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद की नई परिभाषा दी. उन्होंने ने इजरायल हमास युद्ध पर भी अपने विचार साझा किए.

“विवाद की वजह से दुनिया के कई देश पीछे चले गए”

उपेन्द्र राय ने कार्यक्रम के दौरान SDG की बात की. उन्होंने कहा कि पिछले साल मैं यूरोप में था. जुलाई में अचानक तापमान बढ़ा. उन्होंने कहा कि यूरोप में पहले लोग ऐसी नहीं लगाते थे. लेकिन अब लगा रहे हैं. इस लिए समिट के दूसरे सत्र में ग्रीन एनर्जी पर चर्चा की गई.

उन्होंने कहा कि विवाद की वजह से दुनिया के कई देश पीछे चले गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण दिया. उपेन्द्र राय ने कहा कि भारत ने अपना अलग दबदबा बनाया है. जी 20 के सफल आयोजन के बाद इंडिया शाइनिंग का कॉन्सेप्ट बढ़ा है.

भारत ने इजरायल का किया समर्थन: CMD उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने कहा कि भारत ने इस युद्ध में इजरायल का इस लिए साथ दिया है कि कहीं न कहीं भारत ने भी इस स्थिति से जूझा है. भारत ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की घोषणा की है. आतंकवाद को खत्म करना हमारा मकसद है. ऐसी स्थिति में भारत ने अपनी नीतियों के तहत अपना स्टैंड सही तरीके से रखा है.

उन्होंने कहा कि हमास को दुनिया के 8 देश उसे प्रतिरोध करने वाले मानते हैं. वहीं इजरायल के साथ दुनियाभर के देश हैं. उन्होंने कहा कि कुरान में ऐसा कुछ नहीं है कि बिना वजह किसी की हत्या कर दी. दुनिया के किसी भी धर्म में हिंसा स्वीकार्य नहीं है.

हमास ने इजरायल पर अनचाहा युद्ध थोपा: उपेन्द्र राय

उपेन्द्र राय ने कहा कि इजरायल दुनिया का सबसे प्रगतिशील देश है. दुनिया की अर्थव्यवस्था में इजरायल का अहम योगदान है. उपेन्द्र राय ने कहा कि हमास ने इजरायल के ऊपर अनचाहा युद्ध थोप दिया है. अब इजरायल युद्ध न करे तो और क्या करे? उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने G20 और P20 को लोकतंत्र का महाकुंभ बताया है. पीएम मोदी ने वसुधैव कुटुम्बकम् की बात की है. भारत का मन उदार रहा है. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का थीम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य के लिए संसद है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

8 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

13 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

20 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

50 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

58 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago