अयोध्या पहुंचे चेयरमैन उपेन्द्र राय
Ayodhya Pran pratishtha: अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर का उद्घाटन और श्री राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं. इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए देश-दुनिया से हजारों मेहमान अयोध्या पहुंच रहे हैं. इसी बीच भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी अयोध्या पहुंचे हैं. जहां उन्होंने मीडिया सेंटर में मीडियाकर्मियों से मुलाकात की.
इस दौरान चेयरमैन उपेन्द्र राय के साथ भारत एक्सप्रेस के इनपुट एडिटर मुकुंद शाही, उत्तर प्रदेश के एडिटर पवन सिंह सेंगर, दिल्ली ब्यूरो चीफ केएम शर्मा, अयोध्या के संवाददाता मनमीत गुप्ता, संवाददाता रजनीश पांडेय, संवाददाता आदित्य द्विवेदी, एंकर सुमित झा और आशीष सिंह समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे.
बता दें इससे पहले लखनऊ पहुंचने पर सीएमडी उपेन्द्र राय का एयरपोर्ट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान एयरपोर्ट पर चेयरमैन उपेन्द्र राय का फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्हें भगवान राम की एक तस्वीर और रामनामी पटका भेंट किया गया. जिसके बाद चेयरमैन उपेन्द्र राय का काफिला एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गया था. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपेन्द्र राय शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय का अयोध्या जाते समय लखनऊ पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य स्वागत
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…