Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय का अयोध्या जाते समय लखनऊ पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ भव्य स्वागत

Ayodhya Pran Pratishta: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी.

Upendra Rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय का हुआ भव्य स्वागत

Ayodhya Pran Pratishta: अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इसी दिन भगवान राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जाएगी. इस भव्य आयोजन में शमिल होने के लिए देश-दुनिया की तमाम दिग्गज हस्तियों को श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की ओर से न्योता भेजा गया है. अब एक दिन पहले से ही अतिथियों का अयोध्या पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेन्द्र राय प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे हैं. जहां उनका लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य स्वागत किया गया.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ चेयरमैन उपेन्द्र राय का स्वागत

इस दौरान एयरपोर्ट पर चेयरमैन उपेन्द्र राय के पहुंचने पर उनका फूल-माला पहनाकर और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया. उन्हें भगवान राम की एक तस्वीर और रामनामी पटका भेंट किया गया. जिसके बाद चेयरमैन उपेन्द्र राय का काफिला एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना हो गया. 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले भव्य और दिव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में उपेन्द्र राय शामिल होंगे.

मेहमानों के अयोध्या पहुंचने का सिलसिला शुरू

बता दें कि 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. इस समारोह में देश और दुनिया के कई देशों से 8 हजार VIP और VVIP मेहमान शामिल हो रहे हैं. इन सभी मेहमानों का रामनगरी अयोध्या पहुंचने का सिलसिला आज (21 जनवरी) से ही शुरू हो गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital