दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
महिला सोने का पेस्ट बनाकर लाई.
Gold Smuggling Case: दुबई से भारत में सोने की तस्करी से जुड़ी खबरें हर महीने आती रहती हैं. अब दुबई के पास के ही शहर अबू धाबी से लौटी एक महिला यात्री से 49 लाख का सोना जब्त किया गया है. कस्टम ऑफिसर के मुताबिक, वो महिला UAE से सैनिटरी नैपकिन में सोना छिपाकर लाई. जब विमान अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, तो जांच के दौरान महिला पकड़ी गई.
कस्टम के अधिकारियों ने बताया कि महिला से जब्त किए गए सोने की कीमत करीब 49 लाख 7 हजार 641 रुपए है. उसके सैनिटरी नैपकिन से 24 कैरेट का 763.360 ग्राम सोना मिला है. यह कार्रवाई शुक्रवार (19 जनवरी) को हुई, जब महिला पैसेंजर की प्रोफाइलिंग के आधार पर कस्टम की टीम ने उसकी गहन जांच की थी. उसी दौरान उसके पास 24 कैरेट का 763.360 ग्राम सोना मिला.
अबू धाबी UAE की राजधानी है, और यह दुबई के बाद वहां का दूसरा सबसे बड़ा शहर है. इन शहरों से भारत के विभिन्न शहरों के लिए फ्लाइट्स हैं.
यह भी पढि़ए- काजू-बादाम-पिस्ता में छिपाकर भारत लाए सोना, एयरपोर्ट पर कैसे पकड़े गए? वीडियो में देखिए
इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर एक यात्री के जूते से 1.13 करोड़ का सोना निकला था. कस्टम डिपार्टमेंट ने उस यात्री को गिरफ्तार कर लिया था. अधिकारियों ने बताया था कि सामान की और यात्री की तलाशी के दौरान उस यात्री से 1,13,10,074 रुपये मूल्य का 2,156 किलो ग्राम सोना बरामद किया. जब्त सोने को कस्टम एक्ट की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया. वहीं, यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया.
– भारत एक्सप्रेस
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…